एक तरफ आग, चीखें, भगदड़, टूटती सांसें, और दूसरी तरफ एयरपोर्ट जाने की तैयारी, पासपोर्ट, बोर्डिंग और फुकेट की फ्लाइट. जिन लूथरा ब्रदर्स के क्लब में आग लगी, जब उसी क्लब में लोग बचने की जद्दोजहद कर रहे थे…उसी वक्त दोनों मालिक थाईलैंड की टिकट बुक कर रहे थे.
रात 11:39 PM – आग की शुरुआत… और कहानी की उल्टी गिनती शुरू
रात 11:39 बजे क्लब में पहली बार धुआं उठता दिखा. सिर्फ कुछ ही सेकंड्स में रोमियो लेन का यह क्लासी नाइटक्लब आग के गोले में बदल गया.
रात 12–12.05 के बीच कंट्रोल रूम में कॉल आया. पुलिस, फायर, एंबुलेंस… हर यूनिट एक साथ दौड़ पड़ी. रात 12:30 AM तक सीनियर अफसर मौके पर थे.
भीतर फंसे लोग हाथ जोड़कर मदद मांग रहे थे. बाहर फायरमैन टैंक खाली करके फिर भर रहे थे. ट्रैफिक पुलिस ने रात में ही पूरे अंजुना इलाके को क्लियर कर दिया ताकि एक सेकंड भी न बर्बाद हो. लेकिन इसी रात…कहीं और एक दूसरी कहानी भी लिखी जा रही थी.
रात करीब 01:17 बजे – जब गोवा में आग से जद्दोजहद हो रही थी… तो दिल्ली में MMT यानी मेक माय ट्रिप पर टिकट कन्फर्म हो रहा था. आग लगने के सिर्फ 98 मिनट बाद—रात 1:17 AM पर—लूथरा ब्रदर्स ने थाईलैंड की टिकट बुक कर ली. फ्लाइट नंबर 6E1073 — दिल्ली से फुकेट, सुबह 5:30 AM वाली. रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह 3 बजे तक चला, आग को शांत कराया ही जा रहा था कि उससे पहले ही दोनों भाई देश की सीमा से बाहर जा चुके थे.
03:00 AM – रेस्क्यू खत्म, परिसर सील… और जांच की पहली रोशनी
सुबह 3 बजे तक रेस्क्यू पूरा हुआ. कई लोग घायल, कई जिंदगी की लड़ाई लड़ते हुए… और क्लब राख का ढेर बन चुका था. फॉरेंसिक टीम पहुंची, सैंपल उठाए गए, दस्तावेज खंगाले जाने लगे. इसी बीच एक महिला सर्वाइवर का बयान सामने आया, जिसने आग लगने की वजह और अंदर की बनावट और भगदड़ की असली वजहों को उजागर कर दिया. इस महिला के बयान के आधार पर धारा 125, 125(a), 125(b), 105, 287 r/w 3(5) BNS, 2023 के तहत एफआईआर दर्ज हुई.
पुलिस बचाव में लगी… और कई आरोपी गिरफ्त में आ भी गए — लेकिन मालिक? …पहले ही हवा हो चुके थे
07 से 09 दिसंबर के बीच 5 बड़े मैनेजर और ऑपरेशनल स्टाफ गिरफ्तार हुए. लेकिन लूथरा ब्रदर्स फरार हो चुके थे. गोवा पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनोती थी कि दोनों आगे की अपनी लोकेशन ना बदले लिहाजा, 09 दिसंबर को मापुसा कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी कराया गया. CBI की मदद से इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया.
पुलिस सूत्रों की मानें तो लूथरा ब्रदर्स अभी थाईलैंड में हैं. गोवा पूलिस लगातार MEA, CBI, इंटरपोल के संपर्क में हैं. दोनों भाईयों के पासपोर्ट रद्द करने के लिए दरख्वास्त भी की जा चुकी है.
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
40 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
47 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
54 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines