बेंगलुरु: तकनीकी जानकारी बहुत अच्छी चीज है, लेकिन कई बार यह जेल का रास्ता भी दिखा देती है। फर्क इसे इस्तेमाल करने का है। हाल ही में आंध्र प्रदेश के एक भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) ग्रेजुएट के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। उसे बेंगलुरु पुलिस ने साइबर फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार किया है। पता चला है कि महज 23 साल के इस युवक के मन में लालच इतना घर कर चुका था कि इसने अपनी टेक्नीकल नॉलेज का मिसयूज करके एक वेबसाइट को हैक किया और फिर 4 करोड़ रुपए से ज्यादा के रिवार्ड प्वाइंट उड़ा लिए। फिलहाल यह पुलिस की गिरफ्त में है और आगे की कार्रवाई जारी है।
-
कॉलेज के दिनों में सीखी हैकिंग को आजमाने के लिए रिवार्ड 360 को निशाना बनाया आंध्र प्रदेश के 23 साल वर्षीय लक्ष्मीपति
मिली जानकारी के मुताबिक 24 जून को रिवार्ड 360 नामक एक वेबसाइट के मैनेजमेंट की तरफ से कंपनी के साथ साइबर फ्रॉड की घटना के संबंध में शिकायत दी थी। इस पर कार्रवई करते हुए पुलिस ने आंध्र प्रदेश के 23 साल वर्षीय लक्ष्मीपति को गिरफ्तार किया है। उससे 5.269 किलो सोना, 27.250 किलो चांदी, 11.13 लाख नकद, विभिन्न कंपनियों के 7 दोपहिया वाहन, फ्लिपकार्ट वॉलेट से 26 लाख, अमेजन वॉलेट से 3.50 लाख, 2 लैपटॉप, 3 मोबाइलफोन मिलाकर कुल 4.16 करोड़ का सामान जब्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: पटाखा बैन के खिलाफ सांसद मनोज तिवारी की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट बोला- आपका मन हो तो वहां जाएं जहां पाबंदी नहीं
इस बारे में बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बताया कि लक्ष्मीपति ओंगोल स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन की और बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर फर्म में नौकरी शुरू कर दी। दिसंबर 2022 में यह नौकरी छोड़कर लक्ष्मीपति ने कुछ महीने तक दुबई में भी काम किया। फिर बेंगलुरु लौट आया।
यह भी पढ़ें: वह आदमी मुझे मार डालेगा…बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट ने मरने से पहले कहा था, बहन के चौंकाने वाला खुलासे
पुलिस के मुताबिक आरोपी से अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि कॉलेज के दिनों में सीखी हैकिंग को आजमाने के लिए उसने रिवार्ड 360 को निशाना बनाया। कंपनी की वेबसाइट को हैक करके करीब छह महीने तक गिफ्ट वाउचर अपने खाते में भेजता रहा। इसके बाद निजी बैंकों और कंपनियों के ग्राहकों तक पहुंचने वाले रिवॉर्ड पॉइंट का इस्तेमाल भी करना शुरू कर दिया और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिये सोना, चांदी, बाइक आदि महंगी चीजें खरीदी। वह इतना सारा माल जुटाकर यहां से भागकर दुबई में बसना और वहां साइबर सुरक्षा फर्म खोलना चाहता था।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
18 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
54 mins ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
1 hr agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
1 hr agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
2 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
3 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
10 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines