Former Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy FIR : आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सत्तारूढ़ पार्टी टीडीपी विधायक के रघुराम कृष्ण राजू की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व सीएम, दो सीनियर आईपीएस और दो रिटायर्ड ऑफिसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। गुंटूर के नगरमपालम थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराएं 120 B, 166, 167, 197, 307, 326, 465, 506 लगाई गई हैं। आइए जानते हैं कि आरोपियों को कितनी साल की सजा हो सकती है।
आपको बता दें कि यह मामला साल 2021 का है, इसलिए आईपीसी की धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता राजू का आरोप है कि सीबीसीआईडी ने उसे गिरफ्तार किया। अवैध रूप से पुलिस गाड़ी में खींचकर बैठाया गया और फिर उसे धमकाया गया। इस मामले में पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी, सीनियर आईपीएस ऑफिसर पीवी सुनील कुमार, पीएसआर सीतारमणजनेयुलु के साथ रिडायर्ड पुलिस अधिकारी आर विजय पॉल एवं गुंटूर सरकारी अस्पताल की पूर्व अधीक्षक जी. प्रभावती को आरोपी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : चंद्रबाबू नायडू के सामने खाली खजाना बड़ी चुनौती, कैसे पूरे करेंगे ‘सुपर सिक्स’ वादे?
जानें किन धाराओं में कितनी हो सकती है सजा
IPC की धारा 307 : हत्या के प्रयास में दस साल तक की कैद या आजीवन कारावास शामिल है।
IPC की धारा 326 : 10 वर्ष की कारावास से लेकर आजीवन कारावास का प्रावधान है।
IPC की धारा 120 B : 6 महीने से अधिक जेल या जुर्माना। यह दोनों से दंडित किया जा सकता है।
IPC की धारा 166 : सरकारी कर्मचारी द्वारा कानून का उल्लंघन कर दूसरे को चोट पर जेल या जुर्माना से दंडित किया जा सकता है।
IPC की धारा 167 : 3 साल की जेल और आर्थिक दंड की सजा होती है।
यह भी पढ़ें : पैर छूने झुके नायडू तो PM मोदी ने लगा लिया गले, देखें दोस्ती का VIDEO
IPC की धारा 197 : इसके तहत आरोपी को जेल के साथ जुर्माना भी देना पड़ता है।
IPC की धारा 465 : दो साल जेल या जुर्माना। दोनों से भी दंडित किया जा सकता है।
IPC की धारा 506 : दो साल जेल या जुर्माना की सजा हो सकती है।
संबंधित खबरें
कल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
31 mins agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
34 mins agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
48 mins agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
3 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
3 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
3 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
4 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines