BJP MP Anantkumar Hegde on Bhatkal Mosque : भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने शनिवार को कहा कि बाबरी मस्जिद की तरह ही भटकल मस्जिद के टूटने की भी गारंटी है। उन्होंने कहा कि यह अनंत कुमार हेगड़े का नहीं बल्कि हिंदू समाज का फैसला है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए हेगड़े ने कहा कि वे सदियों से हिंदू समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस हमारी विरोधी नहीं है। वह हिंदू और सनातन धर्म विरोधी है।
हेगड़े ने कहा कि कांग्रेस हमारी विपक्षी नहीं है, हमारा सामना मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से हैं। जो लोग अल्पसंख्यक वोटों के लिए बोली लगाते हैं हमारा सामना उनसे है। सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह इसमें नहीं जाएंगे। मैं कहता हूं कि वह आएं या फिर न आएं अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन तो होकर ही रहेगा।
‘धमकी समझें लेकिन जो सही है वही होगा’
बता दें कि भटकल मस्जिद कर्नाटक के भटकल शहर में स्थित है। भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि कुछ लोग मेरे इस बयान को धमकी समझेंगे लेकिन इससे हिंदू समुदाय वह करने से नहीं रुकेगा जो सही है। हेगड़े का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस ने इसमें आने से इनकार किया है।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की आई प्रतिक्रिया
वहीं, हेगड़े के इस बयान पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की प्रतिक्रिया भी आ गई है। सिद्धारमैया ने कहा कि यह उनकी संस्कृति है। जब अनंत कुमार हेगड़े केंद्रीय मंत्री थे थे उन्होंने कहा जब हम सत्ता में आएंगे तो संविधान बदल देंगे। क्या हम उनके संस्कृति की उम्मीद कर सकते हैं? क्या उन्हें सभ्य कहा जा सकता है? सिद्धारमैया ने आगे कहा कि कुछ लोग राज्य के मुख्यमंत्री का सम्मान करते हैं और कुछ लोग नहीं। अगर वह गलत शब्दों का इस्तेमाल करेंगे तो इससे उन्हें ही नुकसान होगा।
ये भी पढ़ें: अयोध्या विवाद में कैसे दर्ज हुआ था पहला मुकदमा
ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क से बाल्टीमोर तक, डूब रहे US के कई शहर
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
8 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
10 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
11 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
14 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
15 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
16 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
17 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
17 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
18 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines