महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के बयान पर पटलवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री दावोस में पिकनिक मनाने गए हैं. बता दें, सीएम फडणवीस विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए दावोस गए हुए हैं.
क्यों बोलीं अमृता फडणवीस?
अमृता ने मीडिया से कहा, ‘मैं उनकी (राउत की) भाषा कभी समझ नहीं पाती. लेकिन मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि जो कोई पिकनिक के लिए जाता है, वह भारत और महाराष्ट्र में निवेश लाने और रोजगार बढ़ाने के लिए सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक रोजाना सम्मेलन और बैठकें नहीं करता है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘इसलिए मुझे लगता है कि उनका यह बयान, उनके बाकी सभी बयानों की तरह निराधार है.’
अमृता ने कहा कि दावोस में WEF एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जहां हर देश के लोग अपने देश के बारे में बात करने या व्यापारिक अवसर तलाशने जाते हैं. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि वहां भारत के हर राज्य के मुख्यमंत्री को जाना चाहिए.
क्या कहा था संजय राउत ने?
संजय राउत ने मांग की थी कि दावोस की यात्रा करने वाले नेताओं के यात्रा खर्च का सार्वजनिक खुलासा किया जाए. राउत ने कहा था कि भारत के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री दावोस में पिकनिक मना रहे हैं. भारतीय दृष्टिकोण से दावोस सम्मेलन हास्यास्पद है.
संबंधित खबरें
मिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
14 mins agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
1 hr agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
2 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
3 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
3 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
3 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
11 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
11 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines