Ammonia Gas Leak in Chennai’s Ennore: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एन्नोर में 26 दिसंबर, 2023 मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूरे इलाके में एक अजीब सी बदबू आने लगी और कई लोग उस गंध की वजह से बेहोश हो गए। कुछ समय बाद पता चला कि फर्टिलाइजर कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड से अमोनिया गैस लीक हुई है।
कई लोग अस्पताल में भर्ती
बताया जा रहा है कि फर्टिलाइजर प्लांट के पास के पेरियाकुप्पम जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों पर इस गैस लीक का काफी गहरा असर देखने को मिला। इन इलाकों के लोगों को सांस लेने में परेशानी, मितली और कई मामलों में लोग बेहोश तक हो गए हैं। न्यूज एंजसी PTI के अनुसार 25 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उप-समुद्री पाइप के जरिए लीक हुई गैस
तमिलनाडु के पर्यावरण और वन विभाग ने बताया कि एन्नोर में स्थित प्लांट से ये गैस उप-समुद्री पाइप के जरिए लीक हुई थी। हालांकि, जैसे ही इसके बारे में पता चला इसे रोक दिया गया। घटना सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्वास्थ्य टीम के साथ मौचा संभाला लिया।
कंपनी के प्रोडक्शन हेड ने बताया कि जैसे ही पाइप से गैस लिक हुई बहुत तेज बदबू आना शुरू हो गया।
क्या बोले कंपनी के प्रेजिडेंट
इस गैस लीक को लेकर कंपनी के प्रेजिडेंट अमीर अल्वी ने कहा कि रूटीन ऑपरेशन के दौरान 26 दिसंबर 2023 को रात 11. 30 बजे कंपनी के उप-समुद्र पाइपलाइन से गैस लीक होते हुए देखी, जो प्लांट के बाहर निकल गई। हालांकि कंपनी की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत अमोनिया गैस की पाइप को अलग करके उसे बंद कर दिया। टीम ने कम से कम समय में हालात पर काबू पा लिया। इस सब के दौरान आसपास के इलाकों तक गैस पहुंच चुकी थी, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इनका इलाज हो रहा है।
संबंधित खबरें
99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
24 mins agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
27 mins agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
34 mins agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
1 hr ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
1 hr agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
2 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
3 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
3 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
5 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines