Amita Prajapati CA Topper: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक सीए की टॉपर्स लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में दिल्ली की रहने वाली अमिता प्रजापति का नाम भी शामिल है। सीए बनने के बाद अमिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पिता से लिपट कर खूब रो रही हैं। अमिता ने ये वीडियो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है। इसमें अमिता ने अपने सीए बनने की कहानी बयां की है।
10 साल की कड़ी मेहनत
अमिता के पिता चाय बेचते हैं। वहीं सीए बनने में उन्हें 10 साल लग गए। इस बीच अमिता की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। उनके पिता को रिश्तेदारों ने ताने भी सुनाए। मगर अमिता ने हार नहीं मानी और 10 साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने मंजिल हासिल कर ली।
अमिता ने शेयर किया वीडियो
अमिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पापा मैं सीए बन गई। इसमें 10 साल लगे। आंखों में सपना लिए हर रोज खुद से पूछती थी ये सपना ही है या कभी सच भी होगा? 11 जुलाई 2024 को ये सपना सच हो गया। हां सपने सच होते हैं। लोग कहते थे क्यों करवा रहे हो इतना बड़ा कोर्स, तुम्हारी बेटी नहीं कर पाएगी क्योंकि मैं पढ़ने में कमजोर थी।
लोगों ने सुनाए ताने
अमिता ने लोगों के तानों का जिक्र करते हुए लिखा कि लोग पापा से कहते थे चाय बेचकर तुम इतना नहीं पढ़ा पाओगे, पैसा बचाकर घर बनवा लो। कब तक जवान बेटी को लेकर सड़क पर रहोगे? वैसे भी एक दिन तो इन्हें जाना ही है पराया धन है, तुम्हारे पास कुछ नहीं बचेगा। हां मैं स्लम में रहती हूं। ये बहुत कम लोग ही जानते हैं लेकिन अब मुझे कोई शर्म नहीं है।
पूरा हुआ सपना
अमिता का कहना है कि कई लोग मुझसे कहते थे ‘झुग्गी झोपड़ी उल्टी खोपड़ी’। वो बिल्कुल सही कहते थे। उल्टी खोपड़ी नहीं होती तो आज यहां तक नहीं पहुंचती। अब इस लायक हूं कि अपने पापा को घर बनवाकर दे सकती हूं। उनकी सारी ख्वाहिशें पूरी कर सकती हूं। पहली बार पापा को गले लगाकर रोई हूं। सुकून है। इस पल के लिए बहुत इंतजार किया था।
संबंधित खबरें
'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
37 mins ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
1 hr agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
3 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
3 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
4 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
4 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
5 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines