Amit Shah Telangana Visit: तेलंगाना में अगले साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन भाजपा ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना पहुंचे। उन्होंने चेवल्ला में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनेगी तो गैर संवैधानिक मुस्लिम आरक्षण को समाप्त कर SC/ST/OBC को उनके अधिकार वापस दिये जाएंगे।
अमित शाह ने कहा कि यह विशाल रैली इस बात का सबूत है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 8-9 साल से चल रहे KCR के भ्रष्टाचारी शासन की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। BRS और KCR के विरोध में उठे इस जन आक्रोश को आज पूरी दुनिया देख रही है।
बंदी संजय के मुद्दे पर घेरा
अमित शाह ने कहा कि भाजपा तेलंगाना के अध्यक्ष बंदी संजय ने यहां हो रहे पेपर लीक के खिलाफ युवाओं के अधिकार के लिए आवाज उठाई, तो KCR ने उन्हें जेल में डाल दिया। KCR जी सुन लो भाजपा का एक भी कार्यकर्ता आपसे नहीं डरता, हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी की जब तक आपको गद्दी से नहीं उतार देते।
भ्रष्टाचार का उठाया मुद्दा
भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी जी केंद्र से जो भी गरीबकल्याण की योजनाएं भेजते है, यहां की सरकार उन्हें गरीबों तक नहीं पहुंचने देती। KCR जी कितना भी कर लें अब वो तेलंगाना के गरीबों को मोदी जी की योजनाओं से दूर नहीं कर सकते। आने वाले चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
जो परीक्षा न करवा पाए, उसे सत्ता का अधिकार नहीं
अमित शाह ने कहा कि तेलंगाना में युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। यहां पेपर लीक हो रहे हैं, लाखों युवाओं का भविष्य KCR सरकार ने बर्बाद कर दिया है। जो ठीक से एक परीक्षा भी नहीं करवा सकता उसे सत्ता में रहने का अधिकार नहीं। KCR ने तेलंगाना को अपने परिवार के लिए ATM बना रखा है। ये ओवैसी के एजेंडे पर चलते हैं और तेलंगाना स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाते। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरी दुनिया देखे ऐसा तेलंगाना का स्वतंत्रता दिन का उत्सव मनाएंगे।
यह भी पढ़ें: Kuno Cheetah Project: कूनो में एक और चीते की मौत, साशा के बाद साउथ अफ्रीका के उदय की गई जान, अब इतने बचे
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
6 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
7 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
7 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
8 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
10 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
12 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines