मनोज पांडे, कोलकाता
Amit Shah Kolkata Rally Controversy: 29 नवंबर को कोलकाता के धर्मतल्ला में अमित शाह की बड़ी रैली होने जा रही है, लेकिन इससे पहले कोलकाता में पोस्टर वार शुरू हो गया है। हुगली के चुंचुड़ा में कई जगहों पर धमकी भरे पोस्टर
लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है कि जो भी अमित शाह की रैली में जाएगा, उसे निष्कासित किया जाएगा। भाजपा कोलकाता के धर्मतल्ला में विक्टोरिया हाउस के सामने विशाल रैली करने जा रही है, जिसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री निरंजन ज्योति व अन्य वरिष्ठ नेता भी आएंगे। भाजपा ने इस रैली को सफल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार कोखूंटी पूजा करके मंच बनाने का काम शुरू किया गया।
भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर आरोप लगाए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमित शाह की इसी सभा को लेकर चुंचुड़ा में कई जगहों पर पोस्टर लगे हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि केंद्र सरकार आवास योजना के लिए पैसा नहीं दे रही है। इसलिए धर्मतल्ला की सभा में जाने पर भाजपाइयों को क्षेत्र से निष्कासित कर दिया जाएगा। पोस्टर के नीचे जय बांग्ला लिखा है। भाजपा के राज्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने इसे शर्मनाक हरकत बताया। पोस्टरों को तृणमूण कांग्रेस के समर्थकों का काम बताया है और कहा है कि भाजपा के समर्थक इस गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं है। लाखों की संख्या में लोग पहुचेंगे। वहीं चुंचुड़ा के तृणमूल विधायक असित मजुमदार ने कहा कि पोस्टर से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। भाजपा जानती है कि उसकी सभा भीड़ नहीं जुटेगी, इसलिए उसने प्रचार के लिए यह पोस्टर लगवाए हैं।
सफल रैली के लिए भाजपा की तैयारियां
रैली की सफलता के लिए भाजपा ने पूरे राज्य में प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, पार्टी के सांसदों और विधायक प्रचार कर रहे हैं। खूंटी पूजा में राज्य सचिव जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, अग्निमित्रा पाल और राज्य महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती ने हिस्सा लिया। रैली में एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। उत्तर बंगाल और जंगल महल से लोगों को लाने के लिए 9 ट्रेनें दौड़ाई जाएंगी। धर्मतला में अलग-अलग जगहों पर 10 बड़े आकार के बक्से रखे जाएंगे, जहां 100 दिन रोजगार योजना का फायदा नहीं उठा पाए लोग अपनी शिकायत डालेंगे। इन शिकायतों को दिल्ली भेजने की योजना है। अमित शाह कोलकाता एयरपोर्ट उतरेंगे और हेलिकॉप्टर से रेस कोर्स जाएंगे।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
1 hr agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
5 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
6 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines