Amit Shah Interview: लोकसभा चुनाव के चार चरण के मतदान पूरे हो चुके हैं। बीजेपी बहुमत की आस लगाए बैठी है तो इंडी गठबंधन ने भी वापसी की पूरी तैयारी कर ली है। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के प्लान बी से लेकर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी बयान दिया है।
क्या है प्लान बी?
ANI को दिए एक इंटरव्यू में जब अमित शाह से पूछा गया कि अगर बीजेपी बहुमत हासिल ना कर सकी तो उसका प्लान बी क्या होगा? इसका जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि प्लान बी तब बनाया जाता है कि जब प्लान ए फेल होने के 60 फीसदी आसार हों। मगर प्रधानमंत्री मोदी फिर से तीसरी बार सत्ता में आने वाले हैं। इसलिए प्लान बी बनाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
बहुमत के बाद बदलेगा संविधान?
लोकसभा चुनाव में बहुमत मिलने के बाद संविधान संशोधनों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि हमारे पास पिछले 10 सालों से बहुमत था और अगर हम चाहते तो संविधान बदल सकते थे। लेकिन हम ऐसा कभी नहीं करेंगे। बहुमत का दुरुपयोग करने का इतिहास मेरी पार्टी का नहीं है। बहुमत का दुरुपयोग इंदिरा गांधी के समय कांग्रेस ने किया।
अरविंद केजरीवाल पर भी बोले
अरविंद केजरीवाल पर बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि, मतदाता के रूप में मुझे लगता है कि वो जब कभी जनता के बीच में जाएंगे लोगों को उनका शराब घोटाला याद आएगा।
दक्षिण भारत में बीजेपी बनेगी सबसे बड़ा पार्टी
नॉर्थ-साउथ डिवाइड पर बात करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक बड़े नेता ने नॉर्थ-साउथ डिवाइड की बात कही थी। लेकिन अगर कोई कहता है कि ये देश अलग है तो ऐसा नहीं है। ये देश अब कभी अलग नहीं हो सकता है। दक्षिण भारत के पाच राज्यों केरल, तमिनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में बीजेपी अकेली सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
10 mins agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
12 mins agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
2 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
4 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
5 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines