Amit Shah Bengal Visit: तेलंगाना में चुनाव प्रचार थमने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान शाह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला। शाह ने कहा कि मैं आज आह्वान करने आया हूं, अगर 2026 में यहां भाजपा की सरकार बनानी है, तो इसकी नींव 2024 के लोकसभा चुनाव में डाल कर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाइए।
बंगाल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ
यह रैली उसी स्थान पर आयोजित की गई है, जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस हर साल 21 जुलाई को अपना शहीद दिवस समारोह आयोजित करती है, जो मनरेगा के तहत 100-दिवसीय नौकरी योजना के कार्यान्वयन में अनियमितताओं के विरोध में आयोजित की गई। इस दौरान शाह ने कहा कि सोनार बांगला और मां माटी मानुष के नारे के साथ कम्युनिस्टों को हटाकर ममता दीदी सत्ता में आईं, लेकिन बंगाल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। बंगाल में आज भी घुसपैठ, तुष्टिकरण, राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार हो रहा है।
यह भी पढ़ें- 6 महीने बाद पाकिस्तान से वापस आई अंजू; सरहद लांघने के बाद कर ली थी सोशल मीडिया फ्रेंड से शादी
लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन विधानसभा की नींव तैयार करेगा
अमित शाह ने रैली में उमड़ी भीड़ पर खुशी जताते हुए कहा कि यह लोगों के मन को दर्शाता है कि भाजपा 2026 में दो-तिहाई बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता में आएगी। उन्होंने आगे कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य में भाजपा का प्रदर्शन विधानसभा चुनावों में उसकी जीत की नींव तैयार करेगा। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को 18 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद हुए 2021 के विधानसभा चुनावों में 72 सीटें मिली थीं।
वहीं, टीएमसी ने अमित शाह की रैली को तवज्जो न देते हुए कहा कि इससे भाजपा को सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। इस दौरान टीएमपी के नेता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान एक विशाल चुनाव अभियान चलाया था, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला और इस बार भी इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: 'ठगों का मेला', आज INDIA ब्लॉक की महारैली पर दिल्ली BJP ने कसा तंज
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
12 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines