हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

असम चुनाव से पहले NDA में हलचल, अमित शाह ने साधा विकास और गठबंधन का समीकरण

असम चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने विकास और गठबंधन के जरिए एनडीए की रणनीति तैयार की है. वे क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए जीत का नया खाका खींच रहे हैं.

विज्ञापन

असम विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है. शाह ने जहां विकास परियोजनाओं की सौगात दी, वहीं एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर भी मंथन किया. अमित शाह ने डिब्रूगढ़ समेत कई क्षेत्रों में करीब 1,715 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें विधायक परिसर, एडवांस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और वाइल्डलाइफ हेल्थ एंड रिसर्च सेंटर जैसी परियोजनाएं शामिल हैं.

दौरे के दौरान शाह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की. बीजेपी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में चुनाव लड़ते हुए 126 सीटों में 100 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है.

बीजेपी कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी करीब 95 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि बाकी सीटों पर सहयोगी दलों से बातचीत जारी है. हालांकि यूपीपीएल और बीपीएफ के बीच मतभेद चुनौती बने हुए हैं.ऐसे में अमित शाह का दौरा एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 1 फरवरी से होंगे ये बदलाव! इतने महंगे होंगे पान-मसाला और सिगरेट, क्या LPG सिलेंडर के भी बढ़ेंगे दाम?

क्षेत्रीय और सांस्कृतिक कार्ड

अपने दौरे के दौरान अमित शाह धेमाजी जिले में मिशिंग जनजाति के युवाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए. साथ ही, उन्होंने बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का निर्देश दिया है. पार्टी का मुख्य फोकस घुसपैठ रोकने और सांस्कृतिक विरासत (जैसे बटद्रवा थान का विकास) को बचाने पर है, ताकि कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दलों के प्रभाव को कम किया जा सके.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola