इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में आई गड़बड़ी का फायदा दूसरी एयरलाइंस उठा रही थीं. इस गड़बड़ी की वजह से देशभर के एयरपोर्ट्स पर हजारों यात्री कई दिनों से फंसे हैं. ऐसे में दूसरी एयरलाइंस अपनी मनमर्जी से किराया बढ़ाकर ले रही हैं. कई एयरलाइंस ने किराए में दो से तीन गुना की बढ़ोतरी कर दी है. ऐसे में सरकार ने कदम उठाते हुए डोमेस्टिक उड़ानों के लिए फेयर कैप लगा दिया है. अब कोई भी एयरलाइंस अपनी मर्जी से ज्यादा किराया नहीं वसूल पाएंगी.
कहां के लिए कितने की टिकट
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के फेयर कैप के मुताबिक, अब 500 किलोमीटर तक के सफर के लिए 7,500 रुपए, 500 से 1000 किलोमीटर तक के लिए 12 हजार रुपए, 1000 से 1500 किलोमीटर तक के लिए 15 हजार रुपए, 1500 किलोमीटर से ज्यादा के लिए 18 हजार रुपए किराया ले सकते हैं. इस किराए में यूडीएफ, पीएसएफ और टैक्स शामिल नहीं हैं. सरकार ने यह कैप स्थिति समान्य होने तक के लिए लगाया है.
यह एक्शन कुछ एयरलाइंस की ओर से ज्यादा किराए वसूलने की शिकायतों पर लिया गया है. मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं कि वे इस फेयर कैप के मुताबिक ही किराया वसूल करें. यह कैपिंग तब तक जारी रहेगी जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती. साथ ही मंत्रालय ने हवाई किरायों की निगरानी रीयल-टाइम डेटा, एयरलाइंस और ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स के साथ एक्टिव कॉर्डिनेशन के जरिए लगातार की जाएगी. अगर किसी भी एयरलाइन ने इन नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
रिफंड के आदेश
सरकार ने साथ ही IndiGo को निर्देश दिए है कि रिफंड रविवार 8 बजे तक वापस कर दिए जाएं. इसके साथ ही कहा है कि 48 घंटे में सभी मिसिंग बैगेज खोजकर घर तक पहुंचाए जाएं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने साथ ही कहा है कि प्रभावित यात्रियों से कोई रीशेड्यूलिंग शुल्क ना लिया जाए. IndiGo को स्पेशल सपोर्ट और रिफंड सेल बनाने के आदेश भी दिए गए हैं.
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
3 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
3 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
4 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
5 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
8 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
9 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
10 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
12 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
12 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines