देशभर में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार है। भारत की सबसे बड़ी घरेलू कंपनी IndiGo के पास क्रू मेंबर यानी पायलट, हॉस्टेस और फ्लाइट स्टॉफ की काफी कमी हो गई है। पिछले 4 दिनों में देशभर में इंडिगो की 2000 से ज्यादा फ्लाइट रद्द हुईं हैं। पांचवें दिन यानी शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली इंडियो की सभी फ्लाइट रद्द हो गई। मुंबई एयरपोर्ट से रोजाना 100 से ज्यादा इंडिगो की फ्लाइटस रवाना होती हैं। इसके अलावा अन्य रूटों पर हवाई टिकट में करीब 10 गुना की बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।
इसके अलावा तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से 3 घरेलू उड़ानें रद्द की गईं। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर 6 दिसंबर की रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक 7 आगमन और 12 प्रस्थान उड़ानें रद्द की गईं।
यह भी पढ़ें: दो दोस्तों ने कैसे शुरू की भारत की सबसे बड़ी उड़ान सेवा? दिलचस्प है IndiGo की शुरुआत और फिर King बनने की कहानी
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि हमारी तत्काल प्राथमिकता सामान्य स्थिति बहाल करना और यात्रियों को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करना है। हम इस पर गहराई से नजर रख रहे हैं और FDTL मानदंडों और शेड्यूलिंग नेटवर्क का पालन कर रहे हैं। हम इस पर गहराई से विचार करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी एयरलाइंस उचित सावधानी बरतें।
मंत्रालय ने जांच के लिए बनाई कमेटी
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि हमने एक समिति बनाई है जो इस पूरे मामले की जांच करेगी ताकि पता चल सके कि कहां गड़बड़ी हुई और किसने गलती की। हम इस मामले में भी जरूरी कार्रवाई करेंगे। इस मामले को यूं ही नहीं छोड़ा जाना चाहिए। हम इस पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि जो भी इसके लिए जिम्मेदार हो, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़े।
यह भी पढ़ें: Indigo फ्लाइट में आई दिक्कतों को देख रेलवे का बड़ा ऐलान, राजधानी समेत 37 ट्रेनों में बढ़ाए 116 कोच
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
4 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
9 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
9 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
11 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
11 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines