Karanataka Cabinet: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को सभी पांच गारंटी को लागू करने पर मुहर लगाई है। इससे पहले पांचों योजनाओं पर कैबिनेट में विस्तार से चर्चा की गई। सिद्धारमैया ने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में पांचों गारंटी लागू होंगी। इसमें किसी जाति या धर्म का भेदभाव नहीं किया जाएगा। वहीं, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि हम 5 गारंटी लागू करने जा रहे हैं। हमने डेडलाइन दे दी है। हमने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सामने हस्ताक्षर कर दिए हैं, हम इसे जल्द लागू करने जा रहे हैं।
कर्नाटक सरकार ने अनुमान लगाया कि योजनाओं को लागू करने पर हर साल करीब 50 हजार करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता के सामने पांच गारंटी दी थी।
ये हैं पांच गारंटी
- सभी घरों को गृह लक्ष्मी योजना के तहत 200 यूनिट मुफ्त बिजली।
- हर परिवार की महिला मुखिया को गृह लक्ष्मी योजना के तहत 2 हजार रुपए मासिक सहायता।
- बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को अन्ना भाग्य योजना के तहत 10 किलो चावल मुफ्त।
- युवा निधि योजना के तहत 18 से 25 साल के बेरोजगार स्नातक युवाओं को तीन हजार रुपए हर महीने। बेरोजगार डिप्लोमा धारकों के लिए 1500 रुपए।
- शक्ति योजना के तहत सार्वजनिक परिवहन बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा।
जानिए कब लागू होंगी?
- गृह लक्ष्मी योजना के लिए लाभार्थियों को अपना आधार विवरण और बैंक खाता संख्या ऑनलाइन जमा करनी होगा। आवेदन 15 जून से 15 जुलाई तक जमा करना होगा। महिला के खाते में 15 अगस्त को राशि जमा कराई जाएगी।
- अन्न भाग्य योजना के तहत एक जुलाई से सभी बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारकों को 10 किलो अनाज मिलेगा।
- गृह शक्ति योजना 11 जून को शुरू की जाएगी, जिसके तहत एसी बसों और गैर-एसी स्लीपर बसों को छोड़कर सभी महिलाएं राज्य में सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकती हैं।
- युवा निधि योजना के तह, 2022-23 में स्नातक पूरा करने वालों को हर महीने 3,000 और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 प्रति माह वितरित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: दिल दहलाने वाला है, रेसलर्स के समर्थन में उतरी 1983 वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेट टीम, जारी किया बयान
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
43 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
51 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines