Akhilesh Yadav Uses PDA: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे के समझौते को लेकर अखिलेश यादव कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। कुछ दिनों पहले वह कांग्रेस पर नाराजगी भी जता चुके हैं। जिसके बाद से I.N.D.I.A. गठबंधन में सपा के रहने या न करने पर चर्चा तेज हो गई थी। अब अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है, जिसमें ‘पीडीए’ के मुद्दे पर सपा के लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही गई है। इसके बाद से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन को लेकर अनिश्चितता और भी ज्यादा बढ़ गई है।
अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें एक पुरुष की पीठ पर मिशन 2024 समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, नेताजी अमर रहें, अखिलेश यादव जिंदाबाद के बाद ‘इस बार इलेक्शन को पीडीए जिताएगा, गरीबों को इंसाफ अखिलेश दिलाएंगे’ लिखा है। पीडीए का मतलब पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक हैं और अखिलेश यादव इस बात पर जोर दे रहे हैं कि पीडीए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को हरा देगा। पोस्ट के साथ अपने संदेश में, अखिलेश यादव ने हिंदी में लिखा, “2024 का चुनाव पीडीए की क्रांति होगी।”
यह भी पढ़ें : तेलंगाना चुनाव के लिए राजस्थान-MP वाला फार्मूला, भाजपा ने 3 सांंसदों को दिया टिकट
मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की सूची की घोषणा के बाद, अखिलेश यादव ने पार्टी पर अन्य दलों को ‘बेवकूफ’ बनाने का आरोप लगाया था और यहां तक संकेत दिया था कि अगर समाजवादी पार्टी को पता होता कि गठबंधन राज्य स्तर पर काम नहीं करता, तो वह इसमें शामिल नहीं होते। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने हमें आश्वासन दिया था कि वे छह सीटों के लिए हमारे बारे में सोचेंगे। जब उन्होंने उम्मीदवारों की घोषणा की तो सपा के लिए कुछ भी नहीं था। अगर मुझे पता होता कि राज्य में कोई गठबंधन नहीं है, तो हम मिलते ही नहीं। हमने कांग्रेस से बात नहीं की होती।
संबंधित खबरें
अर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
17 mins agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
20 mins agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
1 hr agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
4 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
5 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
5 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
5 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
12 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines