Akhilesh Yadav on Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संबोधन में ट्रंप के टैरिफ पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ‘आज भारत देश के किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के लिए तैयार है।’ इस बयान पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा को 10 साल पहले यह सोचना चाहिए था कि हमें अपने किसानों, कृषि और डेयरी उत्पादों के हितों के बारे में हमेशा चिंतित रहना चाहिए।’ अखिलेश ने कहा कि ‘युवा बेरोजगार हैं। हमारा देश, हमारी अर्थव्यवस्था, हमारे किसान और हमारे युवा खतरे में हैं। भारत चारों तरफ से घिर गया है।’
भारत चारों तरफ से घिरा- अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम के बयान पर सवाल पूछा कि ‘हमारा देश किस तरफ जा रहा है? लोग दावा करते थे कि भारत के दुनिया के हर देश के साथ अच्छे रिश्ते हैं, शायद ही कोई ऐसा देश हो जहां भारत और भारतीयों का सम्मान न किया जाता हो। सरकार के ये सभी बयान अब दुर्भाग्यपूर्ण हैं।’
ये भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले-भारत किसानों के हितों से कभी नहीं करेगा समझौता
उन्होंने आगे कहा कि ‘हम अपनी विदेश नीति में बिल्कुल असफल हुए हैं। हम अपने किसानों की इनकम को वादे के अनुसार दोगुना नहीं कर पाए हैं।’ अखिलेश ने युवाओं को नौकरी देने पर कहा कि ‘वह बेरोजगार हैं, हमारा देश, हमारी अर्थव्यवस्था, हमारे किसान और हमारे युवा अब खतरे में हैं। भारत चारों तरफ से घिर चुका है।’
क्या था पीएम मोदी का बयान?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आईसीएआर पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन में शामिल हुए। वहां पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘हमारे किसानों का हित सबसे ऊपर आती है। भारत के किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कभी भी समझौता नही करेगा।’ पीएम ने कहा कि ‘मैं जानता हूं कि इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।’
ये भी पढ़ें: टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप को मोदी ने दिया बड़ा झटका, 31500 करोड़ रुपये की बोइंग डील की रद्द
संबंधित खबरें
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
15 mins agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
46 mins agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
2 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
3 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
5 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
6 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
6 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines