Akasa Air’s 24 pilots Abruptly resigned: आकासा एयरलाइन पर मुश्किलों का पहाड़ गिरता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, इस एयरलाइन के 43 पायलटों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। जिसके चलते एक कंपनी को एक दिन में 24 प्लाइट्स कैंसल करनी पड़ी रही है। इसी के साथ आकासा एयरलाइन बंद होने के करार पर पहुंच गई है। पायलटों ने इस्तीफा क्यों दिया इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। हाईकोर्ट को एयरलाइन ने बताया कि उसके 43 पायलटों ने अचानक इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते उनकी एयरलाइन बंद होने के कगार पर पहुंच गई है।
प्रतिदिन 24 प्लाइट्स हो रही कैंसल
दिवंगत इन्वेस्टर राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली आकासा एयरलाइन इन दिनों संकटों के दौर से गुजर रही है। खबर आई है कि उसके 43 पायलटों ने एक साथ बिना किसी नोटिस पीरियड सर्व करे कंपनी से रिजाइन दे दिया है। साथ ही दूसरी राइवल एयरलाइन को जॉइन कर लिया है। आकासा एयरलाइन के सीईओ विनय दूबे ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि पायलटों के इस तरह बिना बताए रिजाइन देने के चलते कंपनी बंद के कगार पर पहुंच गई है। साथ ही उन्हें प्रतिदिन 24 प्लाइट्स को कैंसल करना पड़ रहा है। कंपनी ने कहा कि सितंबर महीने में 600 फ्लाइट्स कैंसल होने का खतरा है।
पायलटों ने आकासा एयर को कोर्ट में दी चुनौती
आकासा एयरलाइन ने हाईकोर्ट से अपील की है कि वह एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए (DGCA) को अनिवार्य नोटिस पीरियड से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए एम्पावर करे। एविएशन रेगुलेटर के वकील ने कहा कि वो इसमें कुछ नहीं कर सकता है, क्योंकि पायलटों ने अनिवार्य नोटिस पीरियड से जुड़े नियमों को कोर्ट में चुनौती दी है।
आकासा एयरलाइन ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी के प्रति जताई नाराजगी
आकासा एयरलाइन के एक अधिकारी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी के प्रति नाराजगी जताई है। कंपनी ने पत्र लिखकर कहा कि पायलटों का बिना नोटिस पीरियड सर्व किए जाना अनैतिक है। हालांकि, पायलट यूनियनों ने आकासा एयरलाइन की याचिका विरोध कर कहा कि इस मामले में रेगुलेटर से कोई लेना देना नहीं है। इसके जवाब में कंपनी के वकील ने कहा कि हमने याचिका में केवल नोटिस पीरियड का मामला उठाया है, हम केवल नोटिस पीरियड लागू करना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
8 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
11 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
12 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines