नई दिल्ली: अजित पवार एक बार फिर एनसीपी से बगावत कर शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। अजित पवार के साथ एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और दिग्गज नेता छगन भुजबल भी एनडीए में शामिल हो गए हैं। एनसीपी के आठ अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इस बीच एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड का प्रमोशन किया है। उन्हें विपक्ष का नेता और पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। इसके बाद जितेंद्र आव्हाड से पूछा गया कि पार्टी का मालिक कौन है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल एनसीपी शरद पवार के साथ है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल हैं और उन्होंने ही मुझे विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त किया है।
आठ विधायकों ने ली शपथ
वहीं अजित पवार के सत्ता में जाने के बाद शरद पवार ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने आज कैबिनेट में कुछ एनसीपी सहयोगियों को शपथ दिलाई है, इसका मतलब है कि पीएम मोदी के भ्रष्टाचार के आरोप सच नहीं थे। शरद पवार ने कहा- पार्टी और जिन पर उन्होंने आरोप लगाए थे उन सभी को इन सभी आरोपों से मुक्त करने के लिए मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं। अजित पवार के साथ आठ अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है, जिनमें छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, धर्मराव अत्राम, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे और अनिल पाटिल शामिल हैं। अजित पवार ने यह भी ऐलान किया है कि एनसीपी अगला चुनाव एक पार्टी के तौर पर लड़ेगी और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेगी।
क्या होता है मुख्य सचेतक
किसी राजनैतिक दल में सचेतक (ह्विप) वह व्यक्ति होता है जो उस दल में अनुशासन बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होता है। आमतौर पर राजनीतिक दल के संचालन दस्तावेज में ही विधायक दल के नेता का प्रावधान है। यह नेता आमतौर पर पार्टी के विधायकों में से ही चुना जाता है। सचेतक (Whip), किसी राजनीतिक दल का एक अधिकारी होता है जो संसद सदन या विधानसभा के अंदर दल के ‘प्रवर्तक’ (Enforcer) के रूप में कार्य करता है। मुख्य सचेतक व्हिपिंग प्रणाली को संचालित करने के लिए जिम्मेदार होता है जो यह सुनिश्चित करता है कि पार्टी के सदस्य पार्टी नेतृत्व की इच्छा के अनुसार संसद में उपस्थित हों और मतदान करें।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
3 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
4 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
5 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
6 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines