Ajit Pawar Faction relaxed For NCP Split Decision, मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कुल 16 विधायकों के आयोग्य वाले मामले में शिंदे के पक्ष में अपना फैसला सुनाया। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट (UBT) ने सीएम शिंदे सहित 16 विधायकों को अपात्र करने की मांग की थी, जिसे अध्यक्ष राहुल ने नकार दिया। इस फैसले के बाद एनसीपी अजीत गुट राहत महसूस कर रहा है। एक महीने के भीतर एनसीपी में हुई टूट पर विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से फैसला सुनाया जा सकता है। शिवसेना में हुई टूट पर नतीजा आने के बाद एक महीने के भीतर एनसीपी में हुई टूट पर फ़ैसला देने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है।
एनसीपी पर होगी जल्द ही सुनवाई
जल्द ही एनसीपी के शरद पवार और अजित पवार गुट ने एक दूसरे के विधायकों को अपात्र करने को लेकर पहले से ही अध्यक्ष के पास याचिका दायर कर दी है। इस पर जल्द ही सुनवाई होगी। शिवसेना में हुई टूट पर फैसला सुनाते वक्त अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने पार्टी की बागदौर किसके पास है? इसका निरीक्षण करते हुए विधानमंडल के बहुमत के आधार पर फैसला लिया। एनसीपी में हुई टूट के बाद विधिमंडल में अजीत पवार गुट के पास बहुमत है। 53 में से 40 से भी ज्यादा विधायक मौजूदा समय में अजीत पवार के साथ हैं।
यह भी पढ़ें: ‘अगर हमारा संविधान गलत है तो हमारे विधायकों…’ स्पीकर पर बरसे Shiv Sena UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे
एनसीपी का व्हिप कौन?
शिवसेना के व्हिप को लेकर हंगामा हुआ था। भरत गोगावले या सुनील प्रभु इन दोनों में से किसका आदेश कानूनी है। इस पर माथापच्ची देखने को मिली थी, लेकिन एनसीपी में यह विवाद नहीं है, क्योंकि एनसीपी के विधिमंडल में व्हिप के तौर पर अनिल पाटिल हैं। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय चुनाव आयोग में एनसीपी किसकी और चुनाव चिन्ह किसका, इसे लेकर सुनवाई पूरी हो चुकी है, जिस पर जल्द ही फैसला आ सकता है।
संबंधित खबरें
'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
2 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने दिनेश आर्य और कोयल मल्लिक को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
8 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
15 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
15 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
16 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines