Air India pilot Captain Himanil Kumar death : एयर इंडिया के एक 37 वर्षीय पायलट की गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर मौत हो गई। बता दें कि युवा कमांडर बोइंग 777 फ्लाइट को उड़ाने के लिए प्रशिक्षण ले रहा था। एआई पायलट ने गुरुवार को दिवाली के बाद काम फिर से शुरू कर दिया था।
मेडिकल में मिला था फिट
डीजीसीए ने कहा कि कैप्टन हिमानिल कुमार ने 23 अगस्त, 2023 को अपना मेडिकल कराया था, जिसमें उन्हें फिट घोषित किया गया, उनकी मेडिकल वैलिडिटी 30 अगस्त, 2024 तक थी। इसके अलावा फ्लाइंग ड्यूटी के संबंध में उन्हें थकान जैसी कोई समस्या नहीं थी। पायलट 3 अक्टूबर, 2023 से अपने बोइंग 777 फुल टाइप ट्रांजिशन ग्राउंड टेक्निकल कोर्स को एयरबस A320 प्रकार के फ्लाइट से चेंज कर रहा था।डीजीसीए ने बताया कि पायलट, दिवाली के बाद से छुट्टी पर था, वह गुरुवार को अपने प्रशिक्षण पर वापस लौटा, जिसमें उनकी टी3 टर्मिनल पर नियोजित बी777 विमान का दौरा भी शामिल है।
यह भी पढ़ें- Subrata Roy का वो सपना जो अधूरा रह गया, आखिरी सांस तक करते रहे पूरा करने की कोशिश
नहीं बच पाई जान
मेडिकल इमरजेंसी रिपोर्ट में बताया गया कि 16 नवंबर, 2023 को, लगभग 11.35 बजे, एयर इंडिया कमांडर को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया था। इसके बाद तुरंत मेदांता मेडिकल सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने सीपीआर और प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है, अक्सर भारतीय विमानन कंपनियों के पायलट, तनाव और थकान की शिकायत करते रहे हैं।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 hrs agoLIVE: 'कनॉट प्लेस आओ या सीधे रामलीला मैदान में मिलो', राहुल गांधी की अपील
5 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines