Bomb Threats : देश में फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 15 दिनों के अंदर कई विमानों को ऐसी धमकी मिल चुकी है। एक बार फिर एयर इंडिया के विमानों में बम होने की सूचना मिली, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट प्रशासन सभी विमानों की जांच पड़ताल कर रहा है, लेकिन अभीतक किसी भी फ्लाइट में बम नहीं मिला।
आपको बता दें कि भारतीय विमानन कंपनियों के करीब 350 विमानों को अबतक बम से उड़ाने की झूठी धमकी मिल चुकी है। सोशल मीडिया के जरिये अधिकांश धमकियां मिली हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एक बार फिर 32 फ्लाइट्स में बम होने की खबर आई है। ये विमान एयर इंडिया के हैं। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा बल अलर्ट हो गया।
यह भी पढ़ें : राजकोट के 10 होटलों को बम से उड़ा देने की धमकी, जानें किन-किन होटलों को मिला ईमेल?
सिर्फ एक विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
बम की धमकी मिलने के बाद सिर्फ एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और बाकी फ्लाइट्स को उनके गंतव्य एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों की टीम ने विमानों से यात्रियों को बाहर निकाला और विमानों की जांच की। ये धमकी विमानों के लैंड होने के बाद मिली।
यह भी पढ़ें : देश के कई CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; लिस्ट में दिल्ली के 2 स्कूल भी शामिल
ऐसे मिले धमकी भरे मैसेज
बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के विमानों के लिए धमकी भरे कुछ संदेश टॉयलेट में लिखे मिले, जबकि कुछ ईमेल और सोशल मीडिया के जरिये भेजे गए थे। एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी प्रोटोकॉल का पालन किया और जांच पड़ताल के बाद यात्रियों को घर जाने दिया।
संबंधित खबरें
LIVE: संसद मार्ग थाने के बाहर प्रोटेस्ट, हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता
1 hr agoधारा 163, सेंट्रल पार्क बंद, 25000 जवान तैनात... आज CJP का तिरंगा मार्च
1 hr ago'IB कर रही पीछा', तिरंगा यात्रा से पहले दीपके का दावा- कर सकते हैं डिटेन
2 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
10 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
11 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
13 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
14 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
15 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
15 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines