एअर इंडिया कंपनी ने सोमवार का बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने 1 सितंबर से दिल्ली से वाशिंगटन की सीधी उड़ान को बंद कर दिया है। एअर इंडिया का कहना है कि 26-बोइंग 787-8 विमानों को अपग्रेड किया जाना है। इसी वजह वाशिंगटन की सीधी उड़ानों को बंद किया गया है। करीब 16 महीनों तक इन विमानों को अपग्रेड किए जाने का काम चलेगा। साल 2026 के अंत तक विमानों को अपग्रेड किया जाएगा।
यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
एअर इंडिया ने ये जानकारी साझा करते हुए कहा कि 1 सितंबर के बाद दिल्ली-वाशिंगटन के लिए जिन यात्रियों ने फ्लाइट बुक की है। उन लोगों के लिए दूसरी फ्लाइट बुक कराई जाएगी। अगर वो अपना पैसा वापस लेना चाहते हैं तो उन्हें रिफंड किया जाएगा। फिलहाल वाशिंगटन के लिए वन-स्टॉप उड़ानें अभी भी न्यूयॉर्क, नेवार्क, शिकागो या सैन फ्रांसिस्को होते हुए उपलब्ध रहेंगी। अलास्का एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और डेल्टा एयरलाइंस के साथ साझेदारी के माध्यम से यात्री एक ही टिकट पर यात्रा कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: AIR INDIA फ्लाइट में बची 5 सांसदों की जान, त्रिवेंद्रम से दिल्ली आ रहा विमान चेन्नई डायवर्ट, 2 घंटे हवा में भटका
प्रतिदिन 500 से अधिक उड़ानें होती है संचालित
एअर इंडिया के पास वर्तमान में 116 विमानों का बेड़ा है, जो प्रतिदिन 500 से अधिक उड़ानें संचालित करता है और 38 घरेलू और 17 अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ता है। इतना ही नहीं, हाल ही में कंपनी ने फ्रीडम सेल भी शुरू की है।
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में नया अपडेट, अमेरिकी कोर्ट में याचिका क्यों दायर करेंगे 60 पीड़ितों के परिजन?
पाकिस्तान बना है समस्या
दरअसल इस पूरे मामले का कनेक्शन पाकिस्तान से है। एअर इंडिया का कहना है कि पाकिस्तान में ऊपर हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से लंबी दूरी वाली फ्लाइट की सेवाएं प्रभावित हो रही है। इस बीच दिक्कतों का भी सामना कर पड़ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से दिल्ली-वाशिंगटन उड़ानें वियना में रुकती हैं। स्टॉपओवर समय सहित कुल उड़ान अवधि लगभग 19 घंटे की होती है। वापसी पर, उड़ानें रास्ते में कहीं नहीं रुकती हैं और उड़ान की अवधि लगभग 15 घंटे की होती है।
ये भी पढ़ें: टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप को मोदी ने दिया बड़ा झटका, 31500 करोड़ रुपये की बोइंग डील की रद्द
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
5 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
5 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
6 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
7 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
8 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
10 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
11 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines