Air Arabia Flight: शारजाह से कोयम्बटूर जाने वाली एयर अरबिया फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री के पास से 3.8 करोड़ का सोना जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में यात्रा कर रहे 11 यात्रियों को कोयम्बटूर हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था और उनमें से एक यात्री के पास से शुक्रवार को 6.62 किलोग्राम सोना जब्त किया गया।
जब्त किए गए सोने की कीमत 3.8 करोड़ रुपये है। सोना जब्त करने के बाद कोयंबटूर राजस्व खुफिया निदेशालय ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार शख्स की पहचान अर्जुनन (43) के रूप में हुई है और वह कल्लाकुरिची जिले का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
8 मार्च को भी जब्त किया था 3.32 करोड़ का सोना
इसी तरह की एक घटना में 8 मार्च को सिंगापुर से आए दो यात्रियों को चेन्नई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। दोनों यात्रियों के पास से 3.32 करोड़ रुपये मूल्य का 6.8 किलोग्राम सोना बरामद किया गया था।
चेन्नई कस्टम्स ने एक ट्वीट में कहा, “इंटेल के आधार पर AI-347 और 6E-52 फ्लाइट से सिंगापुर से आए 2 पैसेंजर को सीमा शुल्क ने मंगलवार को रोका। उनके सामान की तलाशी लेने पर 6.8 किलोग्राम वजन का सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 3.32 करोड़ रुपये थी।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
7 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
8 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
10 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
11 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
11 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
11 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
12 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines