AIMIM chief Asaduddin Owaisi Target Modi Govt: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मिया काफी तेज हो गई है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरो-शोरो से प्रचार कर रही हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार में जुटें AIMIM ने प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को UCC और बेरोजगारी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। AIMIM प्रमुख ओवैसी ने मीडिया से बाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अपने साढ़े 9 साल के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को बहुत ही कमजोर कर दिया है।
मोदी सरकार पर भड़के ओवैसी
AIMIM सांसद ओवैसी ने मीडिया के UCC से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि “…जहां तक समान नागरिक संहिता (UCC) का सवाल है, मुझे उम्मीद है कि जल्द ही अमित शाह आदिलाबाद, खम्मम और वारंगल जाएंगे और सभी आदिवासियों के बीच खड़े होंगे और उन्हें बताएंगे कि हम यूसीसी लागू करने जा रहे हैं।” वहीं, लोकसभा चुनाव के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार ने अपने साढ़े 9 साल के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को बहुत ही कमजोर कर दिया है। इस सरकार ने छोटे बिजनेस को खत्म कर दिया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने युवाओं को नौकरियां देने का वादा किया था, जिसमे वो बुरी तरह से विफल रहे। इसका नतीजा क्या हुआ हमारे देश में मंहगाई का लेवल और ऊपर हो गया। एक तरह मंहगाई और दूसरी तरफ बेरोजगारी… बाकी सब समझदार हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में हिट एंड रन, BMW ने सियाज कार को मारी टक्कर, डिनर के बाद टहल रहे 4 लोग घायल
कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला
कुछ दिनों पहले ही तेलंगाना के कारवां में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला किया था। ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस और BJP को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं कि कोई मुस्लिम नेता बन रहा है। ये सिर्फ उन लोगों को पसंद करते हैं जो हमेशा इनकी चापलूसी करते रहे हैं।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
3 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
4 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
5 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
5 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
6 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
7 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
7 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines