नई दिल्ली: AIIMS Delhi के नेटवर्क और डेटा पर हुए साइबर अटैक के बाद मंगलवार को एम्स ने बयान जारी किया है। एम्स प्रशासन के अनुसार, ई-अस्पताल का डेटा सर्वर पर बहाल कर दिया गया है। सेवाओं को बहाल करने से पहले नेटवर्क को सैनिटाइज किया जा रहा है। अस्पताल सेवाओं के लिए डेटा की मात्रा और बड़ी संख्या में सर्वर/कंप्यूटर के कारण प्रक्रिया में कुछ समय लग रहा है। साइबर सुरक्षा के लिए उपाय किए जा रहे हैं।
200 करोड़ की फिरौती
एम्स का कहना है कि आउट पेशेंट, इन-पेशेंट, प्रयोगशालाओं आदि सहित सभी अस्पताल सेवाएं मैनुअल मोड पर चलती रहेंगी। एक दिन पहले ही खबर सामने आई थी कि दिल्ली के एम्स में सर्वर हैक करने के बाद हैकर्स ने 200 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती की यह रकम भी क्रिप्टो करेंसी में मांगी गई।
हालांकि जांच एजेंसियां फिलहाल इस मामले में अधिक खुलासा नहीं कर रहीं और इस बारे में जानकारी होने या एम्स की तरफ से शिकायत मिलने से इन्कार किया गया है। इससे पहले मामले में दिल्ली पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 385 में मामला दर्ज किया है। इस धारा में करीब दो साल तक की सजा या जुर्माना या दोनों हो सकता है। वहीं, इसके साथ आईटी का सेक्शन 66 भी लगाया गया है। इसमें कम्प्यूटर संबंधी अपराध शामिल होता है। इसकी सजा तीन वर्ष तक और पांच लाख तक जुर्माना या दोनों हो सकता है।
23 नवंबर को हैक हुआ था सर्वर
गौरतलब है कि 23 नंवबर की सुबह एम्स का सर्वर हैक हो गया था। एम्स प्रशासन ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जांच एजेंसियां सतर्क हुईं और जांच शुरू की गई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इसकी जांच में शामिल हो गई थी। इंडिया कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-आईएन), दिल्ली पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और गृह मंत्रालय (एमएचए) के प्रतिनिधि पहले से ही घटना की जांच कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'सिर्फ ज्ञानेश के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया गया: CJP
3 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
35 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
3 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines