AI Summit: नई दिल्ली में दुनिया का बड़ा तकनीकी इवेंट एआई इंपैक्ट समिट शुरू हो गया है। इसमें दुनिया के कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और टेक कंपनी के सीईओ शामिल हो रहे हैं। इस इवेंट के लिए माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को बड़ा झटका लगा है। भारत सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक Bill Gates को दिया AI शिखर सम्मेलन का निमंत्रण वापस ले लिया है। यह फैसला जेफरी एप्स्टीन फाइल्स विवाद से जुड़ा है, जिसमें गेट्स के एप्स्टीन से संबंध उजागर हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, ये फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और नैतिक आधार पर लिया गया है। गेट्स ने पहले कहा था कि एप्स्टीन से मुलाकात चैरिटी के लिए थी- लेकिन अब नए खुलासे उनपर नैतिकता से जुड़े सवाल बढ़ा रहे हैं। हालांकि इस मामले में गेट्स फाउंडेशन के स्पोक्सपर्सन का कहना है कि बिल गेट्स AI इम्पैक्ट समिट में शामिल हो रहे हैं। वह तय समय पर अपना कीनोट देंगे।
यह भी पढ़ें: ‘2 साल में AI स्टैक में होगा 200 बिलियन डॉलर का निवेश’, एआई समिट में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान
विदेश मंत्रालय ने बताया कि एआई समिट में बोलिविया, क्रोएशिया, एस्टोनिया, फिनलैंड, ग्रीस, गुयाना, कजाकिस्तान, लिकटेंस्टीन, सर्बिया और स्लोवाकिया के नेता भी भाग लेंगे। 45 से अधिक देशों के मंत्रिस्तरीय शिष्टमंडल भी सम्मेलन में भागीदारी करेंगे। समिट में संयुक्त राष्ट्र महासचिव और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026: भारत बन रहा AI का सुपरहब? समिट के पहले दिन हुए ये बड़े ऐलान
संबंधित खबरें
'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
2 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने दिनेश आर्य और कोयल मल्लिक को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
8 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
15 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
15 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
16 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines