अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से फ्लाइट्स में उड़ान के दौरान लगातार तकनीकी खराबी आ रही है। सोमवार को भी गोवा से इंदौर जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। पायलट ने इंदौर के ही विमानतल पर फ्लाइट को उतारा गया है।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भेजा वॉर्निंग मैसेज
इंडिगो फ्लाइट में सोमवार को दोपहर करीब 3:15 बजे गोवा से इंदौर जा रही थी। इंदौर के पास पायलट को फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को वॉर्निंग मैसेज भेजा था। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह फ्लाइट के स्टॉफ ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड की टीमों और अन्य स्टॉफ को अलर्ट मोड पर रखा गया। पायलट ने तुरंत एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सकुशल लैंडिंग कराई। इस दौरान फ्लाइट में करीब 140 यात्री सवार थे।
इंडिगो का आया बयान
इंडिगो की तरफ से इस मामले को लेकर बयान जारी किया गया है। उनका कहना है कि गोवा स्थित डाबोलिम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट 6E 813 ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। लैंडिंग से कुछ समय पहले ही पायलट को फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चला गया। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को वॉर्निंग का मैसेज भेजा गया। इस पर इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो का कहना है कि फ्लाइट की जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-कोलकाता एयर इंडिया की फ्लाइट में टला बड़ा हादसा, पायलट ने रनवे पर हाई स्पीड प्लेन को टेक ऑफ से रोका
प्लेन के हाइड्रोलिक सिस्टम में आई थी खराबी
पायलट ने इंडिगो अधिकारियों को जानकारी दी है कि इंदौर के पास पहुंचने पर प्लेन के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी का पता चला था। यह खराबी कैसे आई इसका पता नहीं पाया। इसके बाद उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को वॉर्निंग का मैसेज भेजा था।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
6 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
8 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
10 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
10 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
12 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
12 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines