Agniveer Scheme Survey : देश में अग्निवीर योजना को लेकर बहस छिड़ी हुई है। विपक्ष के निशाने पर केंद्र सरकार है। इस चुनावी मौसम में इंडिया महागठबंधन ने इस योजना को समाप्त करने की घोषणा की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साफ-साफ कहा है कि केंद्र में महागठबंधन की सरकार आते ही अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि भारतीय सेना अग्निवीर योजना को लेकर एक आंतरिक सर्वे कर रही है। इसके तहत यह पता लगाया जाएगा कि इस योजना में क्या सुधार हो सकता है और इसे लेकर अग्निवीरों से बातचीत भी की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वक्त भारतीय सेना अग्निवीर योजना को लेकर अलग-अलग वर्गों से बातचीत कर रही है। इस योजना की चुनौतियों और सफलताओं को समझने की कोशिश की जा रही है। अग्निवीर योजना के तहत भर्ती करवाने वाले अफसरों और आर्मी कमांडरों से सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। अलग-अलग पदों के अफसरों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ‘अग्निवीर योजना रद्द करके पक्की भर्ती करेंगे’; कांग्रेस नेता भूपेश बघेल का बड़ा दावा
अग्निवीर या जवान, कौन है ज्यादा फिट?
सेना के सर्वे में एक बड़ा सवाल यह भी है कि अग्निवीर ज्यादा फिट हैं या फिर पुरानी भर्ती प्रक्रिया से आने वाले जवान। फिजिकल ट्रेनिंग के बाद दोनों भर्ती प्रक्रिया से आने वाले जवानों में देखा जाएगा कि कौन ज्यादा फिट है। इस आधार पर आगे के फैसले पर विचार किया जाएगा। साथ ही इस सर्वे के तहत सेना में भर्ती होने को लेकर अग्निवीर कितने उत्साहित रहते हैं? क्या उनके अंदर देश सेवा की भावना है या नहीं? उनके जज्बे को भी जानने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : पहली बार… भारतीय नौसेना ने अग्निवीर योजना के तहत 341 महिला सैनिकों को किया शामिल
ये भी सवाल पूछे जाएंगे
अग्निवीर योजना सिर्फ 4 साल के लिए है, ऐसे में यह भी सवाल उठेगा कि इसके बाद अग्निवीर क्या करेंगे? क्या वे सेना में आगे अपनी सेवा देंगे या फिर किसी दूसरी नौकरी में चले जाएंगे? साथ ही सेना से बाहर निकलने के बाद अग्निवीर दूसरे लोगों को प्रोत्साहित करेंगे या नहीं, यह भी सवाल पूछा जाएगा।
संबंधित खबरें
'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
4 mins agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
46 mins agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
2 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
3 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
4 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
4 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
4 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
5 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
6 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines