बीएमसी चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक में शनिवार को दोनों उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार नहीं पहुंचे. शिंदे मुंबई में ही हैं, वहीं अजित पवार पुणे में हैं, लेकिन फिर भी दोनों कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र नगर निकायों के चुनाव नतीजों के बाद से दोनों डिप्टी सीएम नाराज चल रहे हैं. जहां, शिवसेना की ओर से बताया गया है कि एकनाथ शिंदे बीमार हैं, वहीं, अजित पवार बारामती में अपने चाचा शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे हैं.
एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना के सभी नगरसेवकों को दोपहर तीन बजे बांद्रा में ताज लैंड्स एंड होटल पहुंचने के लिए कहा गया है. बताया जा रहा है कि शिवसेना के नगरसेवकों और नेताओं का कहना है कि मुंबई में ढाई–ढाई साल के लिए महापौर पद दिया जाए. शिंदे गुट की मांग है कि बालासाहेब ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर शिवसेना का महापौर बैठे. इस मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना के नेताओं के बीच चर्चा जारी. अब सबकी नजर इस पर है कि इस बातचीत का नतीजा क्या निकलता है.
बता दें, मुंबई के 227 वार्डों में से भाजपा ने 89, शिवसेना (यूबीटी) ने 65, शिवशेना (शिंदे) ने 29, कांग्रेस ने 24, मनसे ने 6, एनसीपी (अजित पवार) ने 3 और एनसीपी (शरद पवार) ने 1 में जीत हासिल की है.
वहीं, दूसरी ओर मनसे चीफ राज ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि MNS और शिवसेना (UBT) के वर्कर्स ने अच्छा मुकाबला किया. राज ठाकरे, ‘यह दुख की बात है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, लेकिन हम हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं. चुने कार्यकर्ता वहां के शासकों को वहीं दफना देंगे. और अगर उन्हें लगेगा कि मराठी लोगों के खिलाफ कुछ हो रहा है, तो वे उन शासकों को जरूर सजा दिलाएंगे.’
साथ ही उन्होंने कहा, ‘यह लड़ाई हमारे वजूद की है. आप सब जानते हैं कि ऐसी लड़ाइयां लंबे समय तक चलती हैं. हम सब मिलकर एनालाइज करेंगे और काम करेंगे कि क्या गलत हुआ, क्या छूट गया, क्या कमी थी और क्या करने की जरूरत है.’
वहीं, शिवसेना (UBT) X हैंडल से मराठी में पोस्ट किया गया है. जिसमें लिखा गया है, ‘यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है… यह तब तक जारी रहेगी जब तक मराठी लोगों को वह सम्मान नहीं मिल जाता जिसके वे हकदार हैं!’
बता दें, बीएमसी चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने हाथ मिला लिया था. दोनों की पार्टियों ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा है.
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
22 mins agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
1 hr ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
2 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
2 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
5 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
5 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines