Aero India 2025: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार (10 फरवरी) को बेंगलुरु स्थित येलहांका वायुसेना अड्डे पर 15वें ‘एयरो इंडिया’ का उद्घाटन किया। इसे एशिया की सबसे बड़ी ‘एयरोस्पेस’ और रक्षा प्रदर्शनी माना जाता है। 5 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत की हवाई ताकत और स्वदेशी इनोवेशंस को प्रदर्शित करना है, जिससे देश की आत्मनिर्भरता और रक्षा उत्पादन में वृद्धि हो सके। एयरो इंडिया कार्यक्रम 10 से 14 फरवरी तक चलेगा। जहां पहले 3 दिन उद्यमियों के लिए होंगे, जबकि 13-14 फरवरी को आम जनता को भी इसमें भाग लेने का मौका मिलेगा।
ड्रोन का किया गया प्रदर्शन
एयरो इंडिया में मंलवार को एक खास ड्रोन का भी प्रदर्शन किया गया। इस ड्रोन को ‘लाइफबॉय’ नाम दिया गया है। यह नदी या समुद्र में डूबते सैनिकों को बचाने में अहम रोल अदा करता है। यह ड्रोन तीनों सेना के लिए एक बड़ी ताकत है। इस ड्रोन के बारे में जानकारी देते हुए एक्सपर्ट निहारिका नायडु ने बताया कि यह ड्रोन एक इमरजेंसी रिस्पॉन्स की तरह रिएक्ट करता है। साथ ही इमरजेंसी बोट आने तक यह एक पक्षी की तरह डूब रहे शख्स पर नजर गढ़ाकर रखता है। उन्होंने बताया कि इसमें एक कैमरा लगा हुआ है जो डिटेक्ट कर सकता है कि डूब रहा व्यक्ति नॉर्मल है या नहीं। साथ ही यह रेस्क्यू बोट आने तक डूब रहे व्यक्ति को बचाने के लिए एक रस्सी के साथ लाइफबॉय रिंग (ट्यूब) उसकी तरफ फेंकता है, जिसके सहारे वो जिंदा रहे।
रेस्क्यू टीम को नहीं होगी परेशानी
गौरतलब है कि जब कभी कोई इंसान नदी या समुद्र में डूबने लगता है या फिर किसी जगह पर आई बाढ़ में फंस जाता है तो रेस्क्यू टीम को सबसे बड़ी मुश्किल उस डूबते व्यक्ति को खोजने में आती है। लेकिन, इस ड्रोन की मदद से न सिर्फ उसे ढूंढा जा सकता है बल्कि जान बचाने में भी बड़ी भूमिका निभाता है। यह ड्रोन दो किलोमीटर ऊपर जाकर आस-पास के पूरे पानी वाले क्षेत्र में यह पता लगा सकता है कि कौन इंसान और कहां डूब रहा है। पता लगते ही यह इंसान के ऊपर 10 मीटर तक आकर लाइफबॉय रिंग को फेंक देगा, ताकि इंसान डूबने से बच सके।
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
19 mins ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
46 mins agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
50 mins agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
1 hr ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
2 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
2 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
4 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
5 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines