Aditya L1 Solar Mission Prayer: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (Indian Space Research Center) कुछ देर बाद सूर्य के अध्यययन के लिए आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग करेगा। इसके लिए लॉन्च स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार सुबह ठीक 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य-एल1 को लॉन्च कर दिया जाएगा।
उधर, आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग की सफलता को लेकर देशभर में दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। लोग मंदिरों के अलावा अन्य धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना कर आदित्य-एल1 की सफलता को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में श्रीहरिकोटा से इसरो के आदित्य एल1 मिशन के सफल लॉन्च के लिए हवन किया गया।
बता दें कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोकसभा क्षेत्र है। इससे पहले चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग से पहले को लेकर 23 अगस्त को भी पूजा अर्चना की गई थी।
उधर, उत्तराखंड इसरो के आदित्य एल1 मिशन के सफल लॉन्च के लिए दून योग पीठ के केंद्रों पर आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी की मौजूदगी में सूर्य नमस्कार और विशेष पूजा की गई।
देख सकते हैं लाइव लॉन्चिंग
अगर आप भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ इस एतिहासिक क्षण के गवाह बनना चाहते हैं तो आप भी इसरो की वेबसाइट https://isro.gov.in पर जाकर इसकी लाइव लॉन्चिंग देख सकते हैं। इसके अलावा आप आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग को Facebook – https://facebook.com/ISRO के अलावा, Youtube- https://youtube.com/watch? पर भी लाइव देख सकेंगे। दूरदर्शन समेत की अन्य निजी टेलीविजन चैनलों पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
Starlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
6 mins agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
57 mins ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
2 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
2 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
3 hrs agoLIVE: राजघाट पर बढ़ी पुलिस की तैनाती, विपक्षी नेताओं के आने की उम्मीद
5 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
6 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
14 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines