Aditya L-1 Successfully Entered the Halo Orbit of Sun : भारत का सूर्य मिशन Aditya L-1 सफलतापूर्वक सूर्य के हेलो ऑर्बिट में पहुंच गया। शनिवार को दोपहर करीब 4 बजे इसरो (ISRO) ने स्पेसक्राफ्ट को फाइनल फायर दी जिसके बाद उसकी गति को नियंत्रित करते हुए इसे सूर्य के हेलो ऑर्बिट में पहुंचाया गया।
अब यह स्पेसक्राफ्ट अगले पांच साल तक सूर्य की किरणों का अध्ययन करेगा। यह सूर्य इतना जलता क्यों हैं और उसकी किरणों का तापमान कितना होता है जैसे सवालों का जवाब ढूंढेगा। अभी तक धरती पर लगे टेलिस्कोप के जरिए ही सूर्य का अध्ययन किया जाता रहा है। यह भारत की एक बहुत बड़ी सफलता है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
इस मिशन को पिछले साल 2 सितंबर को लॉन्च किया गया था। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने एक और लैंडमार्क बना दिया है। यह हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत और समर्पण को दिखाता है। हम मानवता की भलाई के लिए विज्ञान के नए पहलुओं पर काम करना इसी तरह जारी रखेंगे।
इसरो चीफ एस सोमनाथ के अनुसार Aditya L-1 सूर्य और पृथ्वी के बीच लैग्रेंज बिंदु-1 (L1 पॉइंट) पर रहेगा जहां से बिना ग्रहण के सूर्य को देखना संभव है। ऐसे में सूर्य की किरणों का अध्ययन करने में बाधा नहीं आएगी। इस पॉइंट को इसीलिए चुना गया, क्योंकि यहां पर ग्रेविटी काम नहीं करती है।
यह मिशन जो डाटा उपलब्ध कराएगा उससे यह समझने में मदद मिलेगी कि सूर्य की सतह पर क्या होता है। इससे गंभीर सोलर विंड्स का पूर्वानुमान लगाने में भी सहायता मिलेगी। भारत का यह बेहद अहम मिशन ऐसी जानकारियां देगा जिन्हें पूरी दुनिया की साइंटिस्ट कम्युनिटी जानना चाहती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
44 mins ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
1 hr agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
4 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
4 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
7 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines