Adenovirus: पश्चिम बंगाल में एडीनोवायरस को लेकर दहशत है। विपक्ष लगातार ममता सरकार पर हमलावर है। गुरुवार को सीएम ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने राज्य सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि प्रदेश में इस बीमारी से 12 नहीं बल्कि दो बच्चों की मौत हुई है।
उन्होंने कहा कि राज्य में 2 एडीनोवायरस के मामले हैं। 10 मामलों में पल्मोनरी हेमरेज के सिंड्रोम हैं। डरने की बात नहीं है क्योंकि हमने 5000 बेड की व्यवस्था की है। बच्चे मास्क नहीं पहन सकते इसलिए उन्हें घर पर रखें। 2 साल तक के बच्चों का खास ध्यान रखें।
सीएम ने जारी की हेल्पलाइन
मुख्यमंत्री ने आपातकालीन स्थिति के लिये एक सरकारी हेल्पलाइन नंबर 1800313444222 भी जारी किया। उन्होंने कहा कि इस नंबर पर फोन कर वायरस के संक्रमण से संबंधित सारी जानकारी ली जा सकती है।
ममता बोलीं- कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे
ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि राज्य में किसी भी बच्चे की मौत हमारे लिए दुख की बात है। हर साल मौसम बदलने पर बच्चों में वायरस का संक्रमण होता है। जिन बच्चों का वजन कम होता है उन्हें वायरल बीमारियां होने की संभावना ज्यादा होती हैं। लोग डरे हुए हैं, मौके का फायदा उठाकर कुछ लोग दुष्प्रचार कर व्यवसाय बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी राज्यों में ऐसी समस्याएं हैं।
उन्होंने यह भी कहा की घबराने की कोई बात नहीं है। राज्य सरकार ने अस्पतालों में पांच हजार बेड और 600 बाल रोग विशेषज्ञ तैयार रखे हैं।
मुझे हर एक बच्चे की मौत का दुख
सीएम ने कहा कि मैंने सोचा कि मैं प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दूंगी। मुझे बहुत खुशी होती अगर मैं इन 12 बच्चों को बचा पाती। एडीनोवायरस पर ममता ने कहा, यह कोई गंभीर बात नहीं है। लेकिन एक भी बच्चे को कुछ नहीं होना चाहिए। माताओं को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।
कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: बनारस की तर्ज पर कोलकाता में गंगा आरती, CM ममता बनर्जी ने शंखनाद कर किया शुभारंभ
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
1 hr agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
2 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
3 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
4 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
4 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
5 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
9 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines