Adani Row: सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अडाणी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग फर्म की रिपोर्ट से जुड़ी दो जनहित याचिकाओं (PIL) पर सुनवाई करेगा। PIL में हिंडनबर्ग रिसर्च को साजिश करार देते हुए इसकी जांच अदालत की निगरानी में कराए जाने की मांग की गई है।
PIL वकील एमएल शर्मा और विशाल तिवारी की ओर से दायर की गई है। याचिका में दावा किया गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च फर्म की रिपोर्ट से अडाणी के शेयरों में भारी गिरावट हुई है और निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है।
और पढ़िए – झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती
विशाल तिवारी ने याचिका में क्या कहा?
विशाल तिवारी ने अपनी याचिका में कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने देश की छवि को धूमिल किया है। यह अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। वहीं, एमएल शर्मा की याचिका में दावा किया गया है कि रिपोर्ट के बाद बाजारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। याचिका में ये भी दावा किया गया है कि हिंडनबर्ग के संस्थापक नाथन एंडरसन रिपोर्ट को लेकर अपने दावों का प्रमाण देने में विफल रहे थे।
बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी समूह से जुड़े कंपनियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना भी साधा है। तृणमूल, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और शिवसेना (महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के गुट) समेत कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अडाणी के खिलाफ आरोपों की जांच की मांग करते हुए लगातार संसद में हंगामा किया है।
और पढ़िए – ‘उनकी पीढ़ियों के लोग नेहरू सरनेम क्यों नहीं रखते?’ PM मोदी का बड़ा हमला
विपक्षी लगातार जांच की कर रहा है मांग
कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर इस मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति या फिर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली टीम से कराने की मांग की है। विपक्षी नेताओं ने जीवन बीमा निगम और भारतीय स्टेट बैंक जैसे सार्वजनिक वित्तीय निकायों के ‘बड़े जोखिम’ को भी चिन्हित किया है, जिन्होंने अडानी के शेयरों में निवेश किया है।
मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुजरात के अरबपति गौतम अडाणी ग्रुप की संपत्ति में तेजी से हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला किया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
9 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
12 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
12 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
13 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines