सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रान्या राव ने जमानत के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, मजिस्ट्रेट और सत्र न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनके वकील बी. एस. गिरीश ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। माना जा रहा है कि कोर्ट अगले सप्ताह इस पर सुनवाई कर सकती है।
कब गिरफ्तारी हुई थीं रान्या राव?
कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। 3 मार्च, 2025 को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर DRI (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) ने उन्हें पकड़ा। वह दुबई से एमिरेट्स की उड़ान से आई थीं और ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसा कोई सामान नहीं है, जिसके लिए कस्टम ड्यूटी चुकानी हो। हालांकि, अधिकारियों को शक हुआ और जांच के दौरान उनके पास से 14.2 किलोग्राम 24 कैरेट सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग ₹12.56 करोड़ आंकी गई।
2 साल में 25 बार दुबई?
जांच में पता चला कि रान्या राव ने 2023 से मार्च 2025 के बीच दुबई के 52 दौरे किए, जिनमें से 27 यात्राएं उनकी गिरफ्तारी से पहले के छह महीनों में हुई थीं। पूछताछ के दौरान उन्होंने दावा किया कि वह बिजनेस और फोटोग्राफी के सिलसिले में दुबई जाती थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बाद में उन्होंने सोने की तस्करी करने की बात स्वीकार कर ली।
यह भी पढ़ें : वक्फ संशोधन बिल संसद में कैसे होगा पास? TDP ने दिया समर्थन तो JDU ने जताई अपनी आपत्तियां
डीआरआई की जांच में तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, राव को एयरपोर्ट पर एक प्रोटोकॉल अधिकारी से विशेष सहायता मिलती थी, जिससे वह बिना कड़ी सुरक्षा जांच के ही एयरपोर्ट से आ-जा सकती थीं। इस मामले में रान्या राव के पिता के. रामचंद्र राव, जो कि कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के पुलिस महानिदेशक (DGP) का नाम भी विवादों में आ गया। इस प्रकरण के बाद रान्या राव के पिता IPS अधिकारी के. रामचंद्र राव को छुट्टी पर भेज दिया गया।
संबंधित खबरें
होर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
14 mins agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
1 hr agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
1 hr ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
4 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
5 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
6 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
8 hrs agoLIVE: काला सागर में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले की निंदा करते हैं- MEA
10 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines