Acharya Pramod Mocks Udhayanidhi With Sunak-Hasina Picture: कांग्रेस के सीनियर नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सनातन वाले बयान पर डीएमके नेता उदयनिधि को करारा जवाब दिया है। कांग्रेस नेता ने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की तस्वीर शेयर की और लिखा कि ‘यह सनातन है’।
दरअसल, तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने 2 सितंबर को कहा था कि ‘सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए’, जिससे देश भर में आक्रोश फैल गया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जो तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, वो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वायरल तस्वीर में यूके के पीएम सुनक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं। इस दौरान ऋषि सुनक घुटनों के बल बैठे हैं, जबकि शेख हसीना कुर्सी पर बैठी हैं। सुनक और हसीना दोनों रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में थे। इस दौरान दोनों की बातचीत की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
सुनक और हसीना की तस्वीर पर इंटरनेट यूजर्स ने अलग-अलग तरह के कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा- ‘सुनक की विनम्रता।’ बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को भारत आने के बाद कहा था कि उन्होंने हिंदू त्योहार रक्षा बंधन मनाया, लेकिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाने का मौका नहीं मिला।
अक्षरधाम मंदिर में पत्नी अक्षता के साथ सुनक ने की थी पूजा
सुनक ने कहा कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों तक यहां रहने के दौरान मैं किसी मंदिर के दर्शन कर सकूंगा। इसके बाद रविवार सुबह ब्रिटेन के पीएम ने पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे थे और पूजा अर्चना की थी।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
6 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
6 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
7 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
8 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
11 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
12 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
13 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
15 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
15 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines