हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कार ने कंटेनर को पीछे से मारी टक्कर, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत

एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि कार में बैठे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Road Accident: देश में सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, जिनकी वजह से कई परिवार उजड़ रहे हैं. ताजा घटना मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे की है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि कार में बैठे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए अब्दुल सखुर (58) और उनके 25 वर्षीय बेटे सज्जाद मुंबई से महाड़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी कंटेनर के पीछे से टकरा गई. गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था, जो गंभीर रूप से घायल है.

यह भी पढ़ें: ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा

बताया जा रहा है कि गाड़ी में सज्जाद का एक 20 वर्षीय बेटा और ड्राइवर भी सवार था. दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सज्जाद के छोटे बेटे सजेत खोत हादसे के तुरंत बाद इलाज के लिए माणगांव उपजिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. ड्राइवर उस्मान अब्दुल हमीद करविलकर उम्र 21 वर्ष निवासी महाड, को मामूली चोटें आईं और उन्हें कोलाड प्राथमिक केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मुंबई गोवा हाईवे पर कोलाड के पास पुई गांव के पास हुई.

विज्ञापन

हादसा इतना भयानक था कि दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे एक व्यक्ति को हाइड्रोलिक कटर की मदद से बाहर निकाला गया. पुलिस और एसवीआरएस बचाव दल और ग्रामीणों की मदद से, दोनों मृतकों को शव परीक्षण के लिए रोहा उपजिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया और घायलों को माणगांव अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. आगे की जांच कोलाड पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर नितिन मोहिते कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कांप रही है पाकिस्तान की धरती, मलेशिया-भारतीय सेना के बीच युद्धाभ्यास जारी. जानिए क्यों जरूरी है ये युद्धनीति?

विज्ञापन

हादसा इतना भयानक और दिल दहला देने वाला है कि जवान सज्जाद की 29 दिसंबर को शादी होनी थी. इसके लिए पिता काम के सिलसिले में कतर दुबई में हैं. जब ये तीनों उन्हें लेने के बाद मुंबई एयरपोर्ट से आ रहे तो रास्ते में ही वक्त ने उन पर मौत से घेरा और इस हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत से पूरे गोरेगांव इलाके में शोक फैल गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola