Abhishek Banerjee targeted Giriraj Singh: टीएमसी नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह पर निशाना साधा है। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री हमारे सवालों से भाग रहे हैं। पंश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्र पर बंगाल के बकाया राशियों को रोकने का आरोप लगाया है।
अभिषेक बनर्जी ने गिरिराज सिंह पर साधा निशाना
केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल में ग्रामीण विकास योजनाओं में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए टीएमसी दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, ”केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह टीएमसी प्रतिनिधिमंडल का सामना नहीं करना चाहते क्योंकि उनके पास हमारे सवालों का जवाब नहीं है। पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्र के हर सवाल का जवाब दिया है। फिर भी, उन्होंने (केंद्र) म दिया है क्योंकि वे चाहते हैं कि बंगाल के लोगों को परेशानी हो।”
यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र के नांदेड़ में बड़ी घटना; सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत, मरने वालों में 12 नवजात शिशु
गिरिराज सिंह बोले केंद्र ने 58 हजार करोड़ रुपये दिए
केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया। गिरिराज सिंह ने कहा केंद्र की बीजेपी सरकार ने पश्चिम बंगाल की सरकार को ग्रामीण विकास की योजनाओं के लिए यूपीए गठबंधन की सरकार की तुलना में अधिक राशि आवंटित की है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यूपीए सरकार के दौरान पश्चिम बंगाल को जहां सिर्फ 58 हजार करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई थी, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास मंत्रालय की तरफ से पश्चिम बंगाल के गांवों के विकास के पर खास ध्यान दिए जाने के लिए पिछले 9 सालों में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की है।
संबंधित खबरें
नौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
1 hr agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
2 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
4 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
5 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
6 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines