AAP MP Sanjay Singh ED Action on Arvind Kejriwal: AAP सांसद संजय सिंह शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किए गए। कोर्ट से उन्हें जमानत नहीं मिली। दिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार संजय सिंह के मामले और जमानत याचिका पर सुनवाई 24 नवंबर को होगी। कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया। यानी संजय सिंह की दिवाली जेल में ही मनेगी। आप सांसद ने कोर्ट से बाहर निकलते हुए एक बड़ा दावा किया।
उन्होंने कहा- ” ये केजरीवाल को फंसाने की बहुत बड़ी साजिश है। सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, ये लोग केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं।” आम आदमी पार्टी के एक्स हैंडल से इस भी वीडियो को इसी कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।
ईडी के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल
बता दें कि ईडी ने शराब नीति घोटाले में पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजा था। हालांकि वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने एजेंसी के नोटिस को राजनीति से प्रेरित और गैर कानूनी बताया था। इस मामले में ईडी राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर चुकी है।
संजय सिंह की तबीयत ठीक नहीं
कोर्ट में संजय सिंह के वकील ने जमानत की अपील करते हुए कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में स्वास्थ्य कारणों से उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। हालांकि कोर्ट ने ईडी की दलील मानते न्यायिक हिरासत दो हफ्ते के लिए बढ़ा दी। ईडी ने कोर्ट में कहा था कि आगे की जांच प्रभावित न हो और प्रमाणों की पुष्टि के लिए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ जरूरी है।
जेल से ही सरकार चलाने को तैयार केजरीवाल
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पिछले दिनों कहा था कि अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है, तो वह जेल से सरकार चलाएंगे। अधिकारी और कैबिनेट मंत्री जेल में बैठकों में भाग लेंगे। विधायकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि केजरीवाल, दिल्लीवासियों के जनादेश के साथ जेल के अंदर से शासन करना जारी रखेंगे। मंत्रियों ने जेल से कैबिनेट बैठक करने की अनुमति मांगने पर भी चर्चा की है।
यह भी पढ़ें- धुएं में नहीं मनानी पड़ेगी दिवाली! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
1 hr agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
3 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
3 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
6 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
6 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
9 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
9 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
9 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines