Aap Minister Gopal Rai Asked To UP CM Yogi Adityanath To Stop BS3 And BS4 Vehicles To Reduce Pollution in Delhi: दिल्ली की हवा दम घोंट रही है। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता 400 के पार पहुंच गई है। इसे बेहद खतरनाक श्रेणी और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। ऐसे में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजधानी में बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल वाहनों की सेवाओं को रोकने की अपील की है।
देर रात आनंद विहार डिपो का लिया जायजा
इससे पहले मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार की देर रात आनंद विहार बस डिपो का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण को सुधारने के लिए हर उपाय कर रही है। हम यहां यह समझने के लिए आए हैं कि AQI अधिक क्यों है? उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में, केवल इलेक्ट्रिक बसें और सीएनजी बसें हैं, लेकिन यूपी से प्रतिबंधित बीएस 3 और बीएस 4 वाहनों को आनंद विहार बस डिपो में भेजा जा रहा है।
गोपाल राय ने यूपी सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि वे ऐसे वाहनों को भेजना बंद करें जो इतना धुआं छोड़ते हैं। हमने फिलहाल दिल्ली में सभी निर्माण रोक दिए हैं। बीएस 3 और बीएस 4 वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन ये वाहन बाहर से आ रहे हैं।
20 हजार जुर्माने का प्रावधान
पिछले चार दिनों से दिल्ली में प्रदूषण इतना बढ़ गया कि लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और रोगियों को हो रही है। दिल्ली सरकार ने शहर में बिगड़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए अगली सूचना तक बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल कारों के चलने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। अगर ऐसी कोई भी गाड़ी दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती हुई पाई गई तो 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा सकता है। इसके अलावा ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण 3 के तहत प्रतिबंध लागू किए गए।
केंद्र पर मंत्री ने साधा निशाना
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित स्मॉग टावर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कल शाम जब दिल्ली का AQI स्तर बढ़ रहा था। हमने देखा कि कई बीजेपी नेता कनॉट प्लेस स्थित स्मॉग टॉवर पर जा रहे थे और वीडियो बना रहे थे। मुझे लगा कि दिल्ली के लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि किस तहत साजिशन दिल्ली में स्मॉग टावर बंद किया गया और किसने किया?
उन्होंने कहा कि सभी परंपराओं का उल्लंघन करते हुए केंद्र सरकार ने अश्विनी कुमार को DPCC (दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति) का अध्यक्ष नियुक्त किया। अपनी महाशक्ति का इस्तेमाल करते हुए अश्विनी कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया और स्मॉग टॉवर के अध्ययन के लिए भुगतान रोक दिया। इसके बाद, एजेंसियों ने अध्ययन बंद कर दिया और स्मॉग टॉवर बंद कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने निभाया छत्तीसगढ़ की बेटी से वादा, चिट्ठी लिख कहा- आपका स्नेह मेरी असली ताकत
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
5 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
5 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
6 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
6 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
7 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
8 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
9 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
9 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines