आम आदमी पार्टी ने उपचुनावों में 5 सीटों में से 2 पर जीत हासिल की है। इस जीत से आप हाईकमान काफी खुश है। पार्टी ने पंजाब और गुजरात में 1-1 सीट पर जीत दर्ज की है। इस पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात की जीत ने बता दिया है कि वहां के लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं। गुजरात की जनता अब बदलाव चाहती है और वो आप का लाना चाहती है।
पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति करेगी फैसला
अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह गुजरात और पंजाब की जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इस दौरान उन्होंने एक पत्रकार के राज्यसभा जाने के जवाब में कहा कि यह पार्टी तय करेगी। उन्होंने कहा कि वो फिलहाल राज्यसभा नहीं जा रहे हैं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कौन राज्यसभा जाएंगे। वहीं केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला।
भाजपा का विकल्प है आप
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात-पंजाब में हमारी जीत का संदेश साफ है कि इस देश को भाजपा से मुक्ति दिलाने में सिर्फ आम आदमी पार्टी सक्षम है। गुजरात की जनता ने भाजपा के विकल्प के रूप में उन्हें आप को चुनने का मन बना लिया है।
2027 में आएगा आप का तूफान
अरविंद केजरील ने कहा कि कई लोग पंजाब के उपचुनाव को सेमीफाइनल मान रहे थे। अगर यह 2027 का सेमीफाइनल है तो 2027 में आप का तूफान आने वाला हैं। क्योंकि पंजाब में 2022 में आप की आंधी आई थी। केजरीवाल ने पंजाब की जनता उनके काम से संतुष्ट है। यही वजह है कि उन पर दोबारा भरोसा जताया है।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 hr agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
2 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
4 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
9 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
11 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
12 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines