IMD Weather Forecast Latest Update : दिल्ली एनसीआर में बुधवार को अचानक से मौसम खराब हो गया। दिनभर धुंध की चादरें बिछी रहीं, जिससे गाड़ियों की रफ्तार थम गई। साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी। यूपी बिहार समेत कई राज्यों में कोहरा छाया रहा। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग ने भयंकर ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में धुंध की चादरें बिछी रहीं, जिससे विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई। पंजाब के अमृतसर, आदमपुर, दिल्ली आईजीआई, राजस्थान के सूरतगढ़, यूपी के हिंडन एयरपोर्ट, बरेली में दृश्यता का स्तर शून्य रहा।
यह भी पढ़ें : अलर्ट! बारिश-भीषण ठंड के लिए दिल्ली रहे तैयार, 10 इलाकों में AQI करीब 400, जानें कब छाएगा कोहरा?
न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
आईएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30-33°C और 14 -18°C के बीच है। आईजीआई एयरपोर्ट पर धुंध की वजह से 7 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। आईएमडी की मानें तो राजधानी में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। दिल्लीवासियों को धुंध और प्रदूषण की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें : एमपी में सबसे कम 13 डिग्री पारा दर्ज, इस दिन से एक्टिव होगा पश्चिम विक्षोभ, दिल्ली-यूपी समेत देश का कैसे रहेगा मौसम?
इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब में 15 नवंबर तक और हिमाचल प्रदेश में 18 नवंबर तक रात सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाएगा। हरियाणा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड में 16 नवंबर तक धुंध छाने की संभावना है। महाराष्ट्र के विदर्भ में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
17 mins agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
39 mins agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
1 hr ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
1 hr agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
1 hr agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
3 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
3 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
3 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
4 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines