IMD Rain Alert : देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। जहां पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में लो प्रेशर एरिया का असर देखने को मिलेगा, जिससे कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। अगले दो दिनों में यह और अधिक स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है। तमिलनाडु तट पर तेज हवाएं चलेंगी और आसपास के जिलों में भारी बारिश होगी। मिडिल एंड अपर ट्रोपोस्फीयर से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर में बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें : एक नहीं दो चक्रवाती तूफान एक्टिव, कौन बढ़ रहा देश की ओर! पहाड़ों में बर्फबारी तो 8 राज्यों में बारिश, यहां बढ़ेगी ठंड
IMD का अलर्ट जारी
आईएमडी ने भारी बारिश को लेकर इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु में 17-20 दिसंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बादल बरसेंगे। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई और आने वाले दिनों में भी बरसात होने की संभावना है। इन राज्यों में बारिश के साथ गरज और बिजली गिर सकती है।
यह भी पढ़ें : 1 से 5 डिग्री पारा, यूपी समेत इन 7 राज्यों में भयंकर ठंड, यहां भीषण बारिश बढ़ाएगी आफत
मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की। उन्होंने मछुआरों को सलाह दी कि वे 16 दिसंबर को दक्षिण-पूर्व अरब सागर और सोमालिया तट पर न जाएं। मछुआरे तमिलनाडु तट पर 17-19 दिसंबर को और दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट के पास 18-19 दिसंबर को न जाएं, क्योंकि इस दौरान तटों पर तेज हवा के साथ जमकर बारिश हो सकती है। तमिलनाडु में बारिश की वजह से जलभराव भी हो सकता है।
संबंधित खबरें
LIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
30 mins agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
1 hr ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
9 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
9 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
11 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
14 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
14 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
14 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines