IMD Today Weather Forecast: मानसून कुछ राज्यों से वापस जा चुका है और पूरे देश से जाने की तैयारी में है। हल्की ठंड दस्तक दे चुकी है, लेकिन बारिश अभी भी हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने इस बार ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना जताई है। सितंबर के पहले 17 दिन बारिश होती रही और मौसम विभाग अभी कुछ दिन और बारिश होने का अनुमान जताया है।
हालांकि दिल्ली-NCR से मानसून वापस जा चुका है, लेकिन बाकी राज्यों में खराब मौसम का असर पड़ रहा है, इसलिए बीते दिन दिल्ली-NCR में अच्छी बारिश हुई। IMD ने आज भी दिल्ली-NCR में बारिश होने का अनुमान जताया है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने का रेड अलर्ट रहेगा। 11 राज्यों में यलो अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। राजस्थान के 22 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण बारिश हो रही है। आइए जानते हैं कि आज देशभर का मौसम कैसा रहने वाला है?
दिल्ली में मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में सुबह से दोपहर तक अच्छी धूप खिली रही। वहीं शाम 5 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और फिर एक घंटा खूब बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव के हालात बने। सड़कों पर पानी खड़ा होने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन बारिश के साथ ही उमस का टॉर्चर भी झेलना पड़ा। मौसम विभाग ने आज भी और अगले 2 दिन भी बारिश होने का यलो अलर्ट दिया हुआ है। IMD के अनुसार, आज दिल्ली-NCR में में बादल छाए रहेंगे और कल की तरह शाम तक फिर मौसम बदल सकता है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं।
आज और कल इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, आज और कल दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और पूर्वोत्तर भारत में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बारिश से राज्यों में ऐसे हालात
मानसून की बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बाढ़ आई हुई है और साढ़े 4 लाख लोग परेशान हैं। मंगलवार सुबह भी प्रदेश में भारी बारिश हुई। वहीं अब तक सबसे ज्यादा 74.5 मिलीमीटर बारिश सोनभद्र में रिकॉर्ड हुई। झारखंड में पिछले 3 दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं अगले 2 दिन में बारिश से राहत मिल सकती है। सोमवार को चतरा जिले में सबसे ज्यादा 163 मिलीमीटर बारिश हुई। पश्चिम बंगाल में भी मंगलवार सुबह शुरू हुई बारिश रात तक होती। बीरभूम, बांकुरा, हावड़ा, हुगली, उत्तर दक्षिण 24 परगना, पूर्व पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान के कई गांव बाढ़ में डूबे हैं, क्योंकि दुर्गापुर बैराज से 133750 क्यूसेक, कांगसाबती बांध से 40000 क्यूसेक, मैथन बांध से 2 लाख क्यूसेक और पंचेत बांध से 50000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से इनमें पानी भारी गया।
संबंधित खबरें
ओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
34 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
4 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
4 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines