IMD Weather Forecast Till 9 August: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 6 दिन 9 अगस्त तक उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत में भारी बारिश होने और तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट दिया है। अगले 6 दिन पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु और केरल में 5 अगस्त को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगले 4-5 दिन मध्य और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
आज कैसा रहा देशभर में मौसम?
आज 3 अगस्त 2025 दिन रविवार को अलसुबह देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में भारी बारिश हुई। फिर दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन सुबह हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम देखा गया। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज गरज चमक के साथ भारी बारिश हुई। उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश ने कहर बरपाया। यमुनोत्री हाईवे और केदारनाथ यात्रा का गौरीकुंड पैदल मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहा। हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश से जलभराव है और बाढ़ में गांव डूबे हैं। मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं।
यह भी पढ़ें: बोइंग-737 प्लेन क्रैश होने से बचा, लैंडिंग करती फ्लाइट रनवे पर डगमगाई, इंडोनेशिया का वीडियो वायरल
कैसी हैं मौसमी परिस्थितियां?
IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार और उससे सटे उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। पंजाब और तमिलनाडु के उत्तरी तट से दूर दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर, उत्तरी गुजरात और उससे सटे दक्षिणी राजस्थान पर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके अलावा समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह हुई भारी बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अगले 6 दिन 9 अगस्त तक दिल्ली का मौसम खराब रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 4 से 9 अगस्त के बीच गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 4 अगस्त को और 6 से 9 अगस्त के बीच भारी बारिश होगी। असम और मेघालय में 4 अगस्त और 7-9 अगस्त के दौरान कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी एवं मध्य भारत में 4 से 9 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। 4 और 5 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 4 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 8 और 9 अगस्त को छत्तीसगढ़ में, 6 और 7 अगस्त को ओडिशा में, 7 अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज चमक के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Explainer: क्या होता है मानसून? कहां से आया शब्द, कैसे पता चलता है आने वाला है, जानें हर डिटेल
उत्तर-पश्चिम भारत में 4 से 6 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है। 5, 9 अगस्त को पंजाब में, 4-5 अगस्त को हरियाणा में, 8 और 9 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में, 4 और 5 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में, 4-5 अगस्त को उत्तराखंड में, 5 अगस्त को हरियाणा में, 4 अगस्त को उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 5 अगस्त को केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। 4 से 7 अगस्त के बीच तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। केरल, माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 4 से 9 अगस्त के बीच, लक्षद्वीप में 4 से 6 अगस्त के बीच, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 6 से 8 अगस्त के बीच, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 5 से 7 अगस्त के बीच, रायलसीमा में 4 से 8 अगस्त के बीच बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
पश्चिम भारत में 6 और 7 अगस्त को मराठवाड़ा में, 7 से 9 अगस्त के दौरान कोंकण, गोवा में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
22 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
7 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines