Aadhaar card lost lock it at home by mAadhaar app: भारत में किसी भी काम के लिए आधार कार्ड एक अहम दस्तावेज है। बैंकिंग का काम हो या कोई सरकारी काम हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। हालांकि, अगर आपका आधार कही गुम हो जाए या ऑनलाइन आपकी जानकारी लीक हो जाए तो आपको उसे तुरंत लॉक करना चाहिए क्योंकि साइबर अपराधी आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी के साथ आधार कार्ड की गवर्निंग बॉडी UIDAI ने इस तरह की धोखाधड़ी से बचाने के लिए आधार कार्ड होल्डर के लिए आधार को लॉक करने की सुविधा प्रदान की है। इसके इस्तेमाल से आप घर बैठे ऑनलाइन अपने आधार कार्ड को लॉक कर सकते हैं।
साइबर ठगों से बचने के लिए घर बैठे करें लॉक
अगर आपका आधार कार्ड चोरी हो जाता है तो आप साइबर अपराधियों की धोखाधड़ी से बच सकते हैं। इस जरिए आप बायोमेट्रिक, डेमोग्राफिक और ओटीपी, यूडीआई टोकन और वीआई़़डी सहित किसी भी प्रकार के ऑथेंटिकेशन के लिए अपने आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल होने से रोकते हैं। हालांकि, अगर आपका आधार कार्ड मिल जाता है या आप नया आधार बनवा लेते हैं तो आप आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए वीआई़डी का उपयोग कर अपने यूडीआई को अनलॉक कर सकते हैं।
इस तरह करें अपने आधार कार्ड को लॉक
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करें
- इसके बाद माई आधार के बटन पर क्लिक कीजिए
- यहां पर आपको आधार सर्विसेज में आधार लॉक और अनलॉक ऑप्शन मिलता है
- इसके बाद आप अपने आधार को लॉक करने के लिए लॉक यूआईडी पर क्लिक करें
- यहां पर नाम और आधार नंबर जैसी मांगी गई डिटेल डालें
- इतना करने के बाद सेंड ओटीपी के बटन को दबाएं
- इसके बाद आपके रिजिस्टर्ड नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें
- अब आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।
संबंधित खबरें
दिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
42 mins agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
51 mins agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
4 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
5 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
6 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
9 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines