कनाडा में 30 करोड़ साल पुरानी एक रहस्यमयी खोपड़ी मिली है. वैज्ञानिकों को यह खोपड़ी कनाडा के नोवा स्कोटिया में एक पेड़ की लकड़ी के अवशेषों में मिली है. इस खोज के बारे में एक स्टडी नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन जर्नल में पब्लिश हुई थी. वैज्ञानिकों का मानना है कि यह धरती के सबसे पहले शाकाहारी जीवों में से एक की हो सकती है.
पहले वैज्ञानिकों का मानना था कि जब जानवर पहली बार पानी से जमीन पर आए, तो वे सभी मीट खाते थे. उनका मानना था कि जानवरों को पौधे खाने का तरीका समझने में बहुत लंबा समय लगा. लेकिन 30 करोड़ साल पुरानी इस खोपड़ी से यह साबित हो जाता है कि जानवरों ने पहले सोचे गए समय से लाखों साल पहले घास खाना शुरू कर दिया था. अब तक माना जाता था कि धरती पर शाकाहारी जीवों का विकास बहुत बाद में हुआ, लेकिन इस खोज ने उन सभी धारणाओं को बदल दिया है.
दांतों की बनावट से खुला राज
इस शोध के मुताबिक, इस जीव की खोपड़ी और जबड़ों की बनावट अनोखी है. इसके मुंह के ऊपरी हिस्से और जबड़ों में ऐसे दांत पाए गए हैं जो पौधों और रेशेदार वनस्पतियों को पीसने के लिए बने थे. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह जीव छिपकली जैसा दिखता था.
शोधकर्ताओं का मानना है कि यह खोज हमें यह समझने में मदद करती है कि कैसे रीढ़ वाले जीवों ने मांस खाना छोड़कर पौधों को अपना आहार बनाया.
संबंधित खबरें
'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
24 mins agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
3 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
3 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
6 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
6 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
7 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 hrs ago13 लाख फॉलोअर्स वाले इंफ्लुएंसर वी हरीश की मौत, साइबर बुलिंग-सुसाइड का शक
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines