अकसर कंपनियां अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए तरह-तरह के ऑफर या सरप्राइज गिफ्ट्स लेकर आती हैं. चिप्स कंपनियां भी बच्चों को लुभाने के लिए पैकेट के अंदर खिलौने रखती हैं. लेकिन जब वही खिलौना बच्चों की आंखें छीन ले तो उसकी भरपाई कैसे की जाएगी. ओडिशा के बलांगीर जिले में एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना हुई. चिप्स के पैकेट में से निकले एक सरप्राइज आइटम में ऐसा धमका हुआ कि बच्चे की एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई.
ये भी पढ़ें: पहले टॉयलेट नहीं जाने दिया तो मां और भाई को काट डाला, यूपी के मिर्जापुर में परिवार में खूनी खेल
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शगदघाट गांव में रहने वाले लव हरपाल का 8 साल का बेटा अंकेश मंगलवार को दुकान से एक चिप्स का पैकेट लेकर आया था. अंकेश ने जैसे ही पैकेट खोला, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उसे पैकेट के अंदर से एक खिलौना मिला. खेलते-खेलते वो खिलौना पास में जल रही आग में गिर गया और उसमें अचानक जोरदार धमाका हुआ. कलिंग टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक वो विस्फोट इतना खतरनाक था कि बच्चे का पूरा चेहरा आग में झुलस गया और उसकी एक आंख पूरी तरह बेकार हो गई.
माता-पिता ने मांगा मुआवजा
बच्चे की हालत देखते ही उसके माता-पिता के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. वो उसे जख्मी हालत में अस्पताल ले गए. डॉक्टर्स ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इलाज शुरू कर दिया. बच्चे की जांच के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि धमाके की वजह से वो एक आंख से अब कभी नहीं देख पाएगा. अंकेश के माता पिता ने पुलिस में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. उनकी मांग है कि ऐसे खिलौने बनाने वाली कंपनियों पर कड़ा एक्शन लिया जाए और उनके बच्चे को मुआवजा मिलना चाहिए. पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार! 6 दरिदों ने कार में खींचा, जबरन पिलाई शराब, दिल दहला देगी गैंगरेप की भयानक वारदात
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
30 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
9 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
12 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
17 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines