75 Thousand New Crorepati: देश में करोड़पतियों की संख्या एक साल में 36.02 प्रतिशत यानी 75 हजार बढ़ गई है। अगर तीन साल की बात करें तो कोविड-19 के बाद अरबपतियों की संख्या करीब 13 गुना हो गई है। आयकर विभाग के डेटा के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में 30 सितंबर तक कुल 2.83 लाख आयकर रिटर्न 1 करोड़ से ज्यादा आय बताने वालों के थे। इनमें से 77.73 प्रतिशत लोगों ने व्यक्तिगत आय 1 करोड़ से ज्यादा बताई है।
ये भी पढ़ेंः इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! दिवाली बोनस के साथ कई दिनों पहले ही मिल गई सैलरी
दरअसल आयकर विभाग ने पहली बार 1 करोड़ से ज्यादा आय वालों को 1 से 5 करोड़ रुपये वाली दो कैटेगिरीज में बांटा है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देश में 16 हजार से ज्यादा आयकरदाताओं की आय 5 से 10 करोड़ रुपये के बीच है। इसमें 2755 कंपनियां और 11 हजार व्यक्ति हैं। शेष में फर्म और हिंदू अविभाजित परिवार और अन्य लोग आते हैं।
आयकर विभाग के मुताबिक 10 से 50 लाख वाले ब्रैकेट में आयकर रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या करीब 1.17 करोड़ है। इनकी संख्या पिछले 3 साल में 8 गुना बढ़ी है।
आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल करोड़पतियों की संख्या 2.83 लाख हैं। इनकी संख्या महज चार साल पहले 27 हजार थी। इसके साथ ही 50 लाख से 1 करोड़ की संपत्ति वाले 4 साल में 46 हजार से बढ़कर 5.5 लाख हो गए हैं। 10 से 50 लाख वाले लोगों की संख्या अब 1.17 करोड़ हो गई है। संख्या के लिहाज से ज्यादा ज्यादा इजाफा इसी वर्ग में देखा गया है।
महिला टैक्सपेयर्स की संख्या 15 फीसदी हुई
दूसरी ओर एसबीआई इकोनॉमिक रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक देश में मिडिल क्लास सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। असेसमेंट ईयर 2014 में 1.5 से 5 लाख रुपये की आय वाले अससमेंट ईयर 2024 में 2.5 से 10 लाख रुपये वाले आय वर्ग में आ गए हैं। साथ ही महिला टैक्सपेयर्स की संख्या भी कुल करदाताओं की संख्या का 15 फीसदी हो गई है।
हुरून इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक देश में कुल 334 अरबपति हैं। यानी इनकी संपत्ति 100 करोड़ से ज्यादा है। 2023 के मुकाबले इस आंकड़े में 75 नए अरबपति जुड़े हैं। जो 97 शहरों में रहते हैं और ये आंकड़ा हर साल लगातार बढ़ता जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
47 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
10 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines